फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: विक्की जैन के साथ अंकिता लोखंडे ने दिए जमकर पोज, मराठी लुक से जीता फैंस का दिल

Fri, 24 Dec 2021 11:42 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 24 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
ankita lokhande shares romantic pictures with husband vicky jain actress look stunning in marathi costume viral photos
अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कुछ दिनों पहले ही शादी के बंधन में बंधे हैं। इनकी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। दोनों ने मुंबई के फाइव स्टार होटल में ग्रैंड तरह से शादी रचाई। दोनों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिला। शादी के बाद की अंकिता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। विक्की जैन के परिवार ने बिलकुल मराठी अंदाज में अपनी नई बहू अंकिता का परिवार में स्वागत किया। शादी के बाद पवित्र रिश्ता अभिनेत्री बहुत ही प्यारे मराठी लुक में नजर आईं।



ट्रेडिशनल मराठी लुक में दिखी अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई विक्की जैन और उनके परिवार के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की। इस तस्वीर में अंकिता लोखंडे और विक्की ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। जहां अंकिता लोखंडे येलो साड़ी पहनी हुई थीं, जिसमें रेड बार्डर था। अंकिता नाक में नथ और गले और कान में हैवी ज्वेलरी पहनी हुईं नजर आईं तो वहीं विक्की जैन भी अपनी दुल्हन को मैच करते हुए कुर्ता पायजामा में नजर आए। दोनों बहुत ही खूबसूरत लग रहे थे।

ankita lokhande shares romantic pictures with husband vicky jain actress look stunning in marathi costume viral photos
अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media

पति को प्यार से निहारती दिखीं अंकिता

अंकिता लोखंडे तस्वीरों में अपने पति विक्की जैन को बड़े ही प्यार से निहारती हुईं नजर आ रही हैं तो वहीं कुछ तस्वीरों में वो बड़े ही प्यार से विक्की जैन की बातों पर हंसती हुई नजर आ रही हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक-दूसरे के साथ जमकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। विक्की भी बड़े ही प्यार से अंकिता लोखंडे को हंसते हुए देख रहे हैं।

ankita lokhande shares romantic pictures with husband vicky jain actress look stunning in marathi costume viral photos
अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media

सांस और परिवार के साथ तस्वीरें की साझा

अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के अलावा अपनी सांस और विक्की जैन के पूरे परिवार के साथ तस्वीरें साझा की। एक तस्वीर में जहां अंकिता अपने सांस ससुर के साथ पोज कर रही हैं। तो वहीं उन्होंने अपनी सांस, ससुर और दादी के साथ अलग अलग बड़े ही प्यार से पोज दिए। अंकिता लोखंडे अपने नए परिवार के साथ और सभी रस्मों को करती हुई काफी खुश नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ankita lokhande shares romantic pictures with husband vicky jain actress look stunning in marathi costume viral photos
अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आई तस्वीर

अंकिता लोखंडे द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरें उनके प्रशंसकों को खूब पसंद आ रही हैं। उनकी तस्वीरों पर अब तक दो लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। अंकिता और विक्की जैन की इन तस्वीरों ने प्रशंसकों को अर्चना और मानव की याद दिला दी।

विज्ञापन
ankita lokhande shares romantic pictures with husband vicky jain actress look stunning in marathi costume viral photos
अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media

14 दिसम्बर को हुई थी शादी

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी 14 दिसम्बर को मुंबई के मशहूर होटल में हुई थी। उनकी शादी में टेलीविजन की कई खूबसूरत अभिनेत्रियां और उनके दोस्त शामिल हुए थे। इन दोनों की शादी शाही अंदाज में हुई। दुल्हन बनी अंकिता गोल्डन रंग के लहंगे में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। इनकी हल्दी से लेकर शादी और मेहंदी तक की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed