टीवी के साथ साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अंकिता अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। इन दिनों अंकिता वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शिमला में हैं। अंकिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें वो स्विमिंग पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं।
स्विमिंग पुल किनारे मस्ती करती नजर आईं अंकिता लोखंडे, ब्लैक मोनोकनी में अभिनेत्री को देख फैंस हुए दीवाने
बता दें कि वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड और टीवी जगत के सभी स्टार कपल ने अपने अपने अंदाज में अपने पार्टनर के लिए प्यार जताया।वहीं अंकिता लोखंडे भी विक्की जैन के प्यार में दीवानी हैं और प्यार के इस महीने में वो शिमला में उनके साथ छुट्टियां इंजॉय कर रही हैं। इस दौरान अंकिता के कई वीडियो सामने आए हैं जो फैंस का ध्यान खींच रहे हैं।
दरअसल अंकिता इन वीडियोज में काले रंग की मोनोकनी पहने नजर आ रही हैं। अंकिता पर्दे पर या सोशल मीडिया पर बहुत कम ही इतने बोल्ड अवतार में नजर आती हैं, लेकिन शिमला में उनका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। यहां तक कि अंकिता के इस अवतार को देखकर फैंस उनकी तुलना मलाइका अरोड़ा से कर रहे हैं। बता दें कि मलाइका अक्सर स्विमिंग पूल के पास मस्ती करते हुए ऐसी तस्वीरें साझा करती हैं।
अंकिता शिमला किसी प्रोफेशनल काम के लिए गई हैं या निजी काम के लिए इसका खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि वैलेंटाइन डे के मौके पर अंकिता का विक्की के साथ मौजूद होना बता रहा है कि वो इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए ही शिमला पहुंची हैं। अब अंकिता की बहुत सी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
अंकिता और विक्की लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं,लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के फैंस कई बार इनके रोमांस पर निराशा जाहिर करते हैं। हालांकि अंकिता को इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है और वो खुले तौर पर विक्की के लिए अपना प्यार जताती हैं। वहीं विक्की और अंकिता के फैंस जल्द से जल्द इस कपल के शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना है कि अंकिता और विक्की अपने फैंस के साथ कब ये खुशखबरी साझा करते हैं।