अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा हैं जिन्होंने बॉलीवुड में भी दस्तक दे दी है। अंकिता आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के चलते तो कभी कोई थ्रोबैक वीडियो साझा करते हुए अंकिता सुर्खियां बटोर लेती हैं। अंकिता की निजी जिंदगी की खबरें तो सामने आती ही रहती हैं लेकिन इन दिनों वो अपने वर्कफ्रंट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल पिछले काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अंकिता को बिग बॉस 15 के लिए अप्रोच किया गया है।
चर्चा: बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने वाली हैं अंकिता लोखंडे? अभिनेत्री ने अटकलों पर लगाया विराम
अंकिता लोखंडे ने लिखा, 'ऐसा सुनने में आया है कि कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबरें चल रहीं हैं कि मैं इस साल बिग बॉस में शामिल होने जा रही हूं। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ सूचित करना चाहती हूं कि मैं बिग बॉस 15 का हिस्सा नहीं बनने वाली हूं। मेरे बिग बॉस में हिस्सा लेने की खबर पूरी तरह से निराधार है। लोगों ने मुझे ऐसी किसी चीज के लिए अपनी नफरत भेजने की जल्दी की है जिसका मैं हिस्सा तक नहीं हूं'।
View this post on Instagram
बता दें कि बीते दिनों ऐसी खबरें आ रहीं थीं जिसमें दावा किया जा रहा था कि आने वाले सीजन में रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे एक साथ नजर आने वाली हैं। इसके बाद से ही अंकिता लोखंडे को यूजर्स ट्रोल करने लगे और उन्हें गलत बताने लगे। दरअसल अंकिता और रिया के तार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े हैं। सुशांत के निधन के बाद से दोनों को एक दूसरे के खिलाफ बोलते भी सुना गया।
इसके बाद ऐसी खबरें आने लगी कि बिग बॉस के मेकर्स शो को दिलचस्प बनाने के लिए रिया और अंकिता तक पहुंचे हैं। इसे लेकर फैंस कहने लगे कि अंकिता सुशांत की मौत का फायदा अपने फेम के लिए उठा रहीं हैं। वहीं अब इस बात को लेकर अंकिता लोखंडे ने साफ कर दिया है कि वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं।