फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी की ये एक्ट्रेस सपना चौधरी के लिए बनीं खतरे की घंटी, इस एक कदम से होगी आर-पार की लड़ाई

Thu, 10 Jan 2019 12:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 10 Jan 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Anju Jadhav debut in Bollywood Dosti Ke Side Effects film give tough competition to Sapna Choudhary
Anju Jadhav Sapna Choudhary - फोटो : Instagram

एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' रीबूट में प्रेरणा की खास दोस्त का किरदार कर रहीं अंजू जाधव बड़े परदे पर बोहनी करने को तैयार हैं। अंजू अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को बड़े परदे पर कंपटीशन देती नजर आएंगी।

Anju Jadhav debut in Bollywood Dosti Ke Side Effects film give tough competition to Sapna Choudhary
Dosti Ke Side Effects - फोटो : Instagram

अंजू जाधव इस बारे में कहती हैं- 'मेरे पिता कभी नहीं चाहते थे कि मैं फिल्मों या टेलीविजन में काम करूं। लेकिन मैंने उनसे कुछ समय मांगा और अपनी किस्मत आजमाने मध्य प्रदेश से मुंबई आ गई। अब अपनी मेहनत और अपनी काबिलियत के बूते मैंने इंडस्ट्री में जो जगह बनाई है उस पर मेरे पिता गर्व महसूस करते हैं।'

Anju Jadhav debut in Bollywood Dosti Ke Side Effects film give tough competition to Sapna Choudhary
Dosti Ke Side Effects - फोटो : Instagram

इसके साथ ही अंजू जाधव ने कहा- 'मैंने सोचा भी नहीं था कि एक दिन मुझे बड़े परदे पर भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा लेकिन अब मुझे यकीन हो चला है कि मेहनत के अलावा कामयाबी का दूसरा कोई रास्ता नहीं है। मुझे खुशी है कि 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' के निर्माता और निर्देशक ने टेलीविजन पर मेरे काम को नोटिस किया और मुझे यह रोल ऑफर किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anju Jadhav debut in Bollywood Dosti Ke Side Effects film give tough competition to Sapna Choudhary
Anju Jadhav - फोटो : Instagram

आपको बता दें, अंजू जाधव इससे पहले कई सारे सीरियल में काम कर चुकी हैं। इन सीरिल्स में 'दिल देके देखो', 'कुछ रंग प्यार के' ऐसे भी शामिल हैं। 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल की बात करें तो इस वक्त सीरियल में अनुराग और प्रेरणा की लव स्टोरी के अलावा कोमोलिका की अदाएं लोगों का दिल जीत रही हैं। 

विज्ञापन
Anju Jadhav debut in Bollywood Dosti Ke Side Effects film give tough competition to Sapna Choudhary
Kasautii Zindagi Kay - फोटो : File Photo

सीरियल में दिखाया जा रहा है कि प्रेरणा को प्यार का अहसास हो गया है जबकि अनुराग अभी भी समझ नहीं पा रहा है कि यह प्यार है या फिर कुछ और। खास बात यह है कि अनुराग की मां ने उसका रिश्ता उसी की दोस्त से तय कर दिया है। वहीं जो प्रोमो सामने आए हैं उसमें कोमोलिका के जबरदस्त वार की बात कही जा रही है। इतना तो तय है कि आने वाले एपिसोड में दर्शकों को काफी मसाला मिलने वाला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed