{"_id":"60f805608ebc3e6d856f8dea","slug":"anita-hassanandani-and-rohit-reddy-buy-swanky-new-mercedes-benz-and-it-has-special-connection-with-baby-boy-aaravv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीडियो: 'नागिन' फेम अनीता हसनंदानी ने खरीदी मर्सिडीज बेंज, नई कार की नंबर प्लेट का बेटे आरव से है खास कनेक्शन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
वीडियो: 'नागिन' फेम अनीता हसनंदानी ने खरीदी मर्सिडीज बेंज, नई कार की नंबर प्लेट का बेटे आरव से है खास कनेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 21 Jul 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनीता हसनंदानी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अनीता हसनंदानी टीवी जगत की सबसे मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनीता ने कई हिट टीवी शो में काम किया है और हर बार अपने किरदार से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। छोटे पर्दे पर वो कभी सकारात्मक किरदार में तो कभी खलनायिका का किरदार निभाती नजर आईं हैं। इन दिनों अनीता हसनंदानी अपनी मर्सिडीज बेंज कार को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में यह कार खरीदी है। अनीता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी पर शोरूम से कई वीडियो और फोटो शेयर किया है। इसमें वह अपने पति रोहित रेड्डी के साथ इस पल को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में अनीता ने अपने आरव और नई मर्सिडीज बेंज से संबंधित एक राज भी बताया है।
अनीता हसनंदानी की यह नई मर्सिडीज बेंज कलर की है। इसकी कई सारी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के अलावा अनीता ने फोटो भी साझा की है। इसमें उन्होंने बताया कि नई कार की नंबर प्लेट उनके लिए खास है।
2 of 5
अनीता हसनंदानी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में कार पर 0902 नंबर लिखा हुआ नजर आ रहा है। यह नंबर उनके बेटे आरव की जन्मतिथि है। नई कार की नंबर प्लेट की एक तस्वीर साझा करते हुए अनीता हसनंदानी हार्ट फेस इमोजीस के साथ लिखती हैं, 'आरव रेड्डी का बर्थ डे....इसे लेकर रोहित रेड्डी बेहद उत्साहित हैं।'
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रहीं थीं की मां बनने के बाद अनीता अब टीवी पर वापसी नहीं करने वाली हैं। उनके पति रोहित रेड्डी ने इस पर प्रतिक्रिया जाहिर की है। रोहित ने कहा कि, 'अनीता अभी केवल मदरहुड को इंज्वॉय कर रहीं हैं। वो अपने बच्चे के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहती हैं। वो हमारे बेटे को बेस्ट माता पिता का अनुभव देना चाहती हैं। ऐसे में काम अभी उनके लिए आखिरी चीज हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पति संग अनीता हसनंदानी
- फोटो : Insatagram- @anitahassanandani
रोहित ने आगे कहा कि, 'साथ ही सोशल मीडिया कमिटमेंट भी काफी है। मेरा मतलब है कि वो इस समय काफी ब्रांडों का समर्थन कर रहीं हैं तो वो घर में व्यस्त हैं। बस टीवी पर भी वो जल्द ही वापसी करने वाली हैं, लेकिन ऐसा होने में कुछ समय लगेगा। इस साल निश्चित रूप से नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी
- फोटो : Instagram
बता दें कि अनीता 'काव्यांजलि', 'कभी सौतन कभी सहेली', 'ये हैं मोहब्बतें' जैसे कई हिट टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। अनीता और रोहित रेड्डी ने 9 फरवरी 2021 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। उन्होंने बेहद ही खास अंदाज में सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी। इतना ही नहीं अनीता अक्सर रोहित रेड्डी के साथ भी तस्वीरें भी साझा करती हैं और कई बार फनी वीडियो भी पोस्ट करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।