'द कपिल शर्मा शो' छोटे पर्दे का सबसे चर्चित कॉमेडी शो है। हर हफ्ते इस शो में अलग- अलग सेलिब्रिटीज आते हैं और कपिल शर्मा के संग खूब मस्ती करते हैं। इस दौरान ये सितारे बातों ही बातों में कई राज भी खोल देते हैं। इस बार शो में अभिनेता अनिल कपूर पहुंचे थे। अनिल कपूर ने शो के दौरान कपिल शर्मा से जुड़ा एक राज खोला है।
अनिल कपूर की दी हुई फिल्में नहीं करते कपिल शर्मा, अभिनेता के पूछने पर दिया ये जवाब
दरअसल अपने शो में कपिल शर्मा हर एक्टर का डायरेक्टर को ये जरूर कहते हैं कि उन्होंने कपिल को फिल्म में क्यों नहीं लिया। लेकिन इस बार शो में कुछ उल्टा ही हो गया, जब अनिल कपूर कपिल से पूछ बैठे कि वो उनके द्वारा ऑफर की हुई फिल्में क्यों ठुकरा देते हैं। अनिल के सवाल पर कपिल शर्मा की भी बोलती बंद हो गई।
अनिल शो के दौरान कहते हैं कि कितनी फिल्में देता हूं मैं आपको, क्यों मना कर देते हैं आप? इस पर कपिल शर्मा के पास कोई जवाब नहीं होता और वो कहते हैं 'आई लव यू सर।' इसके बाद वो बताते हैं कि कपिल शर्मा शो पर काम करने के लिए उन्हें कई कड़े कदम उठाने पड़े। कपिल कहते हैं कि जब सर '24' सीरीज पर काम कर रहे थे तब इन्होंने मुझे अप्रोच किया था। पर उस समय मेरा शो नया नया था तो मैं नहीं कर सकता था।
आगे अनिल कहते हैं कि 'मैंने कपिल शर्मा को मुबारकां और तेज जैसी फिल्में ऑफर की'। कपिल शर्मा ने इतनी देर में हाथ जोड़कर कहा कि वह उन्हें फिल्म्स ऑफर करते रहें। अनिल आजकल फिल्म और सीरीज में सपोर्टिंग रोल्स निभा रहे हैं, किसी के पिता या किसी के अंकल का। अनिल कपूर ने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि मैं एक दिन कपिल शर्मा के पिता का किरदार निभाना चाहता हूं।
View this post on Instagram
हालांकि इस पर कपिल ने अपने हंसी- मजाक वाले अंदाज में कहा कि मुझे ये डर है सर कि कहीं मैं फिल्म में आपको बाप ना लगूं। ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।
पढ़ें: Tribhanga Trailer: काजोल फिर लौटीं अपने बिंदास और बेधड़क रोल में, तीन पीढ़ियों की अद्भुत कहानी