फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' में जाने को लेकर इस अभिनेत्री ने दिया ऐसा जवाब, जानकर नहीं होगा यकीन

Thu, 27 Feb 2020 03:10 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 27 Feb 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Amruta Khanvilkar on Bigg Boss says my husband Himmanshoo Malhotra do not allow me
Amruta Khanvilkar and Himmanshoo Malhotra - फोटो : twitter

'बिग बॉस' सीजन 13 की जबरदस्त सफलता के बाद हर कोई अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार के सीजन ने  दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके साथ ही घर में मौजूद हर किसी कंटेस्टेंट्स ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। इस बीच 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' की एक कंटेस्टेंट से पूछा गया कि क्या वो 'बिग बॉस' में जाना चाहती हैं। इस पर अभिनेत्री ने जो जवाब दिया वो चर्चा में बना हुआ है। 

Amruta Khanvilkar on Bigg Boss says my husband Himmanshoo Malhotra do not allow me
Amruta Khanvilkar - फोटो : file photo

इस अभिनेत्री का नाम अमृता खानविलकर है। अमृता ने स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान कई बातें कहीं। अमृता इस वक्त रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' में नजर आ रही हैं। शो के दौरान वो एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट कर रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री से बिग बॉस के अगले सीजन में आने को लेकर पूछा गया। इस पर अभिनेत्री ने जो जवाब दिया वो हैरान करने वाला है।

Amruta Khanvilkar on Bigg Boss says my husband Himmanshoo Malhotra do not allow me
Amruta Khanvilkar and Himmanshoo Malhotra - फोटो : file photo

अभिनेत्री ने जवाब में कहा- 'नहीं, मेरे पति मुझे इस शो में आने की इजाजत नहीं देंगे।' जब अमृता से पूछा गया ऐसा क्यों? जवाब में अभिनेत्री ने कहा- 'हिमांशु बहुत ही अलग तरह के शख्स हैं। वो सुलझे हुए हैं। उन्हें घर में बहस करना भी पसंद नहीं है ऐसे में टीवी पर तो करना दूर की बात है। इस साल का सीजन सही में बेहतरीन रहा। इसलिए मैंने इस शो को उनके न होने पर ही देखा है। जब वो आ जाते थे तो मैं चैनल ही बदल देती थी।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Amruta Khanvilkar on Bigg Boss says my husband Himmanshoo Malhotra do not allow me
अमृता खानविलकर हिमांशु मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

अमृता खानविलकर मराठी अभिनेत्री हैं। इन्होंने मराठी फिल्मों के अलावा हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। अमृता ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म 'गोलमाल' से की थी। इसके बाद कई फिल्मों में नजर आईं। हिंदी और मराठी फिल्मों के अलावा अमृता ने टीवी में भी काम किया।

विज्ञापन
Amruta Khanvilkar on Bigg Boss says my husband Himmanshoo Malhotra do not allow me
Amruta Khanvilkar and Himmanshoo Malhotra - फोटो : twitter

ये टीवी शोज 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज', '24', 'कॉमेडी नाइट बचाओ' शामिल हैं। अमृता ने साल 2015 में टीवी अभिनेता हिमांशु मल्होत्रा से शादी की। हिमांशु भी टीवी जगत में जाना माना चेहरा हैं। हिमांशु इस वक्त सीरियल 'दिल जैसे धड़के..धड़कने दो'। 

रियलिटी शो जीतकर रातोंरात लाइमलाइट में आ गए थे पांच सितारे, अब गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed