फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 11: मां दुर्गा के तीन रूप हैं ये महिला कंटेस्टेंट्स, इनसे अमिताभ खेलेंगे 'कौन बनेगा करोड़पति'

Mon, 07 Oct 2019 11:52 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 07 Oct 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan Starrer KBC 11 kaun banega crorepati 11 viral promo video of 3 females
केबीसी 11 - फोटो : सोशल मीडिया

कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन के साथ एक बार फिर अमिताभ बच्चन छोटे पर्दे पर राज कर रहे हैं। इस शो से न सिर्फ लोगों को कुछ न कुछ सीखने को मिलता है बल्कि साथ ही साथ भरपूर मनोरंजन भी मिलता है। वहीं शो में हर त्योहार भी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में नवरात्रि के पावन पर्व की तर्ज पर तीन महिला कंटेस्टेंट्स को मां दुर्गा का रूप बताया जा रहा है।

Amitabh bachchan Starrer KBC 11 kaun banega crorepati 11 viral promo video of 3 females
Amitabh Bachchan KBC 11 - फोटो : Sony Liv Video

ऐसे में सोशल मीडिया पर केबीसी 11 का एक प्रोमो वायरल हो रहा है। प्रोमो में तीन महिला कंटेस्टेंट्स को दिखाया गया। इसके साथ ही इन तीनों कंटेस्टेंट्स को मां दुर्गा के तीन रूप बताया जा रहा है। प्रोमों को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Amitabh bachchan Starrer KBC 11 kaun banega crorepati 11 viral promo video of 3 females
kbc 11 - फोटो : social media

दरअसल केबीसी के नए एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के तौर पर दीपज्योति, माधुरी असाती और सुरभि दवे नजर आएंगी। प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि दीपज्योति के पिता नहीं हैं तो वहीं माधुरी अपने पिता को गर्वित करना चाहती हैं।  इसके साथ ही सुरभि ने अपने बेटे का पालन पोषण अकेले किया है। तीनों की कंटेस्टेंट्स का थोड़ा थोड़ा इंट्रो वीडियो भी  देखने को मिल रहा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The upcoming week on #KBC, we will meet some women contestants who set a new benchmark of #अड़ेRaho. Catch the inspiring stories of these three women, this Mon-Fri at 9 PM on #KBC11 @amitabhbachchan

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan Starrer KBC 11 kaun banega crorepati 11 viral promo video of 3 females
kbc 11 - फोटो : sony liv

बता दें कि इससे पहले शो में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती भी काफी धूम धाम से मनाया गया था। ऐसे में एक बार फिर नवरात्रि के पावन पर्व पर तीन महिला कंटेस्टेंट्स आपको शो में देखने को मिलेंगी। गौरतलब है कि ये केबीसी 11 सोनी टीवी पर सोमवार से शुक्रवार तक रात 9 बजे आता है। इस गेम शो में इस सीजन में अभी तक कोई भी सात करोड़ रुपये नहीं जीता है लेकिन कुछ कंटेस्टेंट्स करोड़पति बन चुके हैं।

पढ़ें: 50वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से रिया कपूर की ब्वॉयफ्रेंड संग वायरल तस्वीर तक, पढ़ें पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed