कोरोना काल में देश की स्थिति किसी से छिपी नही है। बहुत से लोगों ने इस महामारी के चलते अपने लोगों को खो दिया। मनोरंजन जगत भी इससे अछूता नहीं रह पाया। बहुत से सेलेब्स ने इस बीमारी से अपने परिवार को सदस्यों को जाते देखा तो वहीं कई ऐसे सितारे भी रहे हैं जिन्हें इस महामारी ने सीधे प्रभावित नहीं किया लेकिन इससे पैदा हुई स्थिति ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया। इसमें अमन वर्मा का नाम भी शामिल है। टीवी जगत के मशहूर अभिनेता अमन वर्मा की मां कैलाश वर्मा का 18 अप्रैल को निधन हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद ही भावुक पोस्ट साझा किया था। उनकी मां 79 वर्ष की थीं। उनकी मां का निधन कोविड के कारण तो नहीं हुआ लेकिन इस महामारी के चलते ही वो अपनी मां को आखिरी बार देख भी नहीं पाए। हाल ही में अभिनेता ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते वो अपने मां से नहीं मिले थे।
2 of 5
अमन वर्मा
- फोटो : instagram/amanyatanverma
अमन वर्मा ने बताया कि महामारी की रफ्तार कम होने पर वो शूटिंग में व्यस्त थे और उन्होंने अपनी मां से मुलाकात नहीं की क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं उनकी वजह से मां को कोरोना ना हो जाए, लेकिन वो चली गईं। अमन ने कहा कहा, 'मेरे अस्पताल पहुंचने से 12 मिनट पहले ही उनका निधन हो गया और ये बात मेरे दिमाग से अब कभी नहीं निकलने वाली'।
आगे अमन वर्मा ने कहा कि, 'मां की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी और ज्यादा वजन और हाइपरटेंशन जैसी बीमारी के चलते उनके शरीर में कई समस्याएं हो गई थीं। पांच दिनों बाद उनके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा काफी कम हो गई थी। इसके बाद वो हो गया जिसके हमें डर था, वो हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गईं। उनके अंतिम संस्कार के वक्त मुझे समझ आ गया कि पैनडैमिक कितना ज्यादा खराब है और इसकी दूसरी लहर कितनी भयावह है। जिस तरह से एम्बुलेंस की लाइन लगी थी वो दिल तोड़ देने वाला था। अंतिम संस्कार के लिए ऐसी भीड़ लग गई थी कि उन लोगों ने कोविड और नॉन कोविड शवों का एक साथ ही अंतिम संस्कार किया'।
4 of 5
अमन वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अमन वर्मा पिछले काफी समय से कोरोना की स्थिति को लेकर चिंता जाहिर कर रहे थे। उनका कहना है कि बड़े बड़े स्टार और मशहूर हस्तियां इस मामले पर खुलकर बात क्यों नहीं कर रहीं। उन्होंने कहा, 'कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा कि हमारे देश में क्या चल रहा। हर दिन हम खुद को संभाल रहे हैं। बहुत से लोगों के साथ बहुत बुरा हो रहा है'।
5 of 5
Aman Yatan Verma
- फोटो : Social Media
आगे उन्होंने कहा कि, 'लोग इस कोरोना महामारी के चलते अपनों को खो रहे हैं। ये हर किसी के लिए एक कठिन समय है। ये एक ऐसा दौर है जिसे पूरी दुनिया एक साथ याद रखेगी'। उन्होंने बताया कि उनका काम ऑनलाइन नहीं हो सकता लेकिन जो घर से काम कर सकते हैं उन्हें घर के अंदर हीर रहना चाहिए।