बिग बॉस में जहां पांचों कंटेस्टेंट्स फाइनल में जाने की खुशी मना रहे थे। वहीं बिग बॉस के इस फैसले से सभी के चेहरे से हवाईयां उड़ गई हैं। घर में चल रहे सेमीफिनाले वीक में बिग बॉस ने फैसला लिया है कि अभी एक औऱ कंस्टेस्टेंस को घर से जाना पड़ेगा...
कलर्स चैनल पर आने वाले मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस में रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि शो के आखिरी हफ्ते में एक और कंटेस्टेंट को घर से अलविदा कहना पड़ेगा। जी हां, इस हफ्ते के लिए घर से बेघर होने के लिए सभी सदस्य पांचों नॉमीनेट हुए हैं।
बता दें कि पांचों फाइनलिस्ट में से कौन इस आखिरी हफ्ते में बाहर होगा इसका फैसला वोटिंग से ही होगा। इसके लिए वोटिंग लाइन भी चालू कर दी गई है। ऐसे में पांचों कंटेस्टेंट्स के सिर पर एविक्शन की तलवार लटक रही है और उन्हें इसी तनाव में पूरा हफ्ता बिताना पड़ेगा।
बीते हफ्ते लव त्यागी को मुंबई के इनॉर्बिट मॉल में हुई लाइव पब्लिक वोटिंग में कम वोट मिलने के चलते घर से बेघर होना पड़ा। वहीं, इस रेस में सबसे ज्यादा वोट शिल्पा शिंदे को मिले। इसकी वजह शिल्पा का मुंबई से होना और सबसे पसंदीदा किरदार 'अंगूरी भाबी' को माना जा रहा है।
बता दें कि इस बार आकाश के बेघर होने की बारी हैं। क्योंकि इसकी वजह बीते वीकेंड का वार में सलमान ने उन्हें सबसे ज्यादा फटकार लगाई थी। शो में अकसर देखा जा रहा है कि जिस कंटेस्टेंट के पीछे सलमान पड़ जाते हैं वे फिर घर में नहीं टिक पाता। इसका जीता जागता उदाहरण हैं घर में 'नागिन' के नाम से पहचान रखने वाली अर्शी खान।