अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज में महज सात दिन बचे हैं। ऐसे में 'गुड न्यूज' फिल्म की स्टारकास्ट कपिल शर्मा शो में जा पहुंचीं। इस शो में अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन किया। इसके साथ ही गोविंदा से जुड़ी ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर कृष्णा अभिषेक चुप हो गए।
कपिल के शो में अक्षय ने लगाई कृष्णा अभिषेक की क्लास, बोले- 'मामा का नाम लेकर लूटते हो पैसा'
कपिल शर्मा शो के इस प्रोमो वीडियो को सोनी चैनल ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस प्रोमो वीडियो में अक्षय कुमार कपिल शर्मा टीम के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा गया है-'इस वीकेंड मिलेगी एक और गुड न्यूज। जब खिलाड़ी कुमार बताएंगे क्या होता है भांजा मसाज।'
इस वीडियो में अक्षय कुमार कर रहे हैं- 'एक होता है भांजा मसाज। भांजा मसाज में एक मामा होता है जो फिल्म इंडस्ट्री में मेहनत करता है और नाम कमाता है। उसके बाद एक सुस्त भांजा आता है। जो उस मामा का नाम ले लेकर लोगों से पैसे लूटता है।' अक्षय कुमार की यह बात सुनकर कृष्णा अभिषेक सहित सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
कपिल शर्मा का यह एपिसोड बहुत खास होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस एपिसोड के साथ उनके सौ एपिसोड पूरे हो जाएंगे। इससे पहले कपिल के शो में सलमान खान 'दबंग 3' फिल्म का प्रमोशन करने आए थे। अक्षय कुमार वाला एपिसोड इस वीकेंड टेलीकास्ट होगा।
'गुड न्यूज' फिल्म की बात करें तो इसमें अक्षय के अलावा करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी हैं। यह फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आया था। फिलहाल देखना होगा दर्शकों की कसौटी पर यह फिल्म कितनी खरी उतरती है।
Bigg Boss 13: इस हफ्ते बेघर हो सकता है ये कंटेस्टेंट, सात लोग हैं नॉमिनेटेड