चर्चित शो बिग बॉस हर दिन अपने दर्शकों को नया ट्विस्ट देता रहता है। शो में कंटेस्टेंट्स तो दर्शकों को मसाला देते ही रहते हैं। साथ ही बिग बॉस की क्रिएटिव टीम भी शो में गेस्ट्स को बुलाकर कुछ ना कुछ मसाला देती ही रहती है। वीकेंड स्पेशल एपिसोड में कुछ कंटेस्टेंट्स के दोस्तों और रिश्तेदारों को अपने सदस्यों को रिप्रेजेंट करने के लिए बुलाया गया था, जिनमें शो के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी भी पहुंची थीं। आकांक्षा ने सलमान से कुछ ऐसी बात कही जिसे सुनकर लग रहा है कि शो से बाहर आने के बाद पारस छाबड़ा की खैर नहीं रहेगी।
जब सलमान ने खोली पारस की पोल, गर्लफ्रेंड बोलीं-'बाहर आए मैं कराती हूं कैलोरी बर्न'
इस बार बिग बॉस के वीकेंड के वार में जहां एक तरफ सलमान ने पहले सभी कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाई तो वहीं दूसरी तरफ कंटेस्टेंट्स के दोस्तों को भी बुलाया गया था। फिर सबके सामने पारस छाबड़ा के संस्कारी प्लेब्वॉय की इमेज पर बात की। इस दौरान आकांक्षा से पारस की कैलोरीज बर्न करने वाली बात को लेकर मसखरी की। इस पर आकांक्षा ने जवाब में कहा 'पारस जब घर आएगा, तब मैं कराती हूं, उससे कैलोरी बर्न।'
इसे सुनकर लगता है कि घर से बाहर जाने के बाद पारस की जमकर क्लास लगने वाली है। आगे आकांक्षा ने पूरे डिस्कशन में पारस छाबड़ा को एक स्ट्रोंग कंटेस्टेंट बताया। साथ ही पारस के माहिरा और शहनाज गिल के साथ रिश्ते को लेकर आकांक्षा ने कहा कि यह पारस की स्टेटर्जी है। यह हमने साथ मिलकर तय किया था। आकांक्षा ने कहा कि मैं चाहती हूं कि पारस शो जीतकर आए।
बता दें कि शो में सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट करने सेलेब्रिटी कपल जय भानुशाली और माही विज पहुंचे। शेफाली जरीवाला का सपोर्ट करने उनके पति पराग पहुंचे। आसिम रियाज के सपोर्ट में उनके भाई उमर रियाज पहुंचे। तो वहीं पारस छाबड़ा का समर्थन करने उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी पहुंची थीं। नॉमिनेटेड सदस्यों में आरती सिंह और देवोलीना बनर्जी थीं, दोनों में कोई घर से बेघर नहीं हुआ। दो दिन पहले ही भोजपूरी स्टार खेसारी लाल बेघर हो चुके हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
माही ने इस दौरान की एक तस्वीर अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर साझा की थी। इस तस्वीर स्टोरी पर एक यूजर ने रिप्लाय करते हुए लिखा 'शर्म कर मोटी'। इसके बाद माही ने भी इस ट्रोलर को करारा जवाब दिया। माही ने इसका एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा 'क्या तुम जैसे इडियट को जन्म देने के बाद तुम्हारी मां एकदम पतली थी? कुछ भी बोलने से पहले सोचो क्योंकि तुम अपनी मां को रिप्रेजेंट कर रहे हो।'