सलमान खान स्टारर शो बिग बॉस 13 किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स के प्यार और विवाद सामने आते रहते हैं तो वहीं दूसरी ओर सलमान खान भी अपने फैंस को एंटरटेनमेंट का डोज देते रहते हैं। ऐसे में अब 'सलमान खान' द्वारा सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम को थप्पड़ पड़ा है।
Bigg Boss 13: घर के अंदर पहुंचे 'सलमान खान', सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम को पड़े थप्पड़
अरे इससे पहले आप कुछ गलत समझे हम आपको बता देते हैं कि ये सलमान खान असली सलमान नहीं है। दरअसल एक बार फिर बिग बॉस में सुनील ग्रोवर की एंट्री होने वाली है। ऐसे में सुनील ग्रोवर एक बार फिर दर्शकों को अपनी दमदार कॉमडे की डोज देते नजर आएंगे। इस बार शो में सुनील ग्रोवर, सलमान खान के किरदार में नजर आएंगे।
बता दें कि सुनील ग्रोवर बिग बॉस के घर के अंदर सलमान खान बनकर जाएंगे और घर के सदस्यों के साथ मस्ती मजाक करेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि उन्हें सलमान खान की तरह एक्टिंग करते हुए और उनकी तरह जैकेट उतारकर फेंकते हुए देखकर घर के सदस्य खूब हंसते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
वायरल प्रोमो में दिखता है कि सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज को थप्पड़ खाने पड़ते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में बिग बॉस रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई के चलते सुर्खियों में आ गया था।
पढ़ें: Bigg Boss 13: घर में आते ही रश्मि की जिंदगी के बारे में हुए ये चार खुलासे, एक सच अभी भी छिपा है