देश में लॉकडाउन के बीच सरकार ने दर्शकों को पुराने सीरियल्स का खास तोहफा दिया। दूरदर्शन पर 80 और 90 के दशक के कई सीरियल्स को दोबारा प्रसारित किया गया है। इनमें रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा का महाभारत सीरियल काफी चर्चा में हैं। इन दोनों की सीरियल को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। पुराने सीरियल्स को मिल रहे प्यार को देखते हुए अब दूरदर्शन ने अपने दो और पुराने पौराणिक सीरियल्स को दोबारा प्रसारित करने का फैसला किया है।
'उत्तर रामायण' और 'श्रीकृष्णा' की भी होगी वापसी, जानिए कब शुरू होंगे दूरदर्शन पर ये दोनों शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दो पौराणिक सीरियल्स का नाम लव कुश और श्रीकृष्णा है। ये दोनों सीरियल 90 के दशक के चर्चित सीरियल में से एक हैं। लव कुश 'उत्तर रामायण' के नाम से जाना जाता है। इसका प्रसारण 19 अप्रैल से रात नौ बजे होगा। जबकि सुबह 9 बजे रात वाले एपिसोड का रिपीट टेलीकास्ट होगा। इस बात की जानकारी प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्विटर के जरिए दी है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि श्रीकृष्णा का भी दोबारा प्रसारित करने की योजना पर काम को रहा है।
In view of several states starting Educational Classes via Doordarshan and All India Radio in the mornings, there will be fresh episodes of Uttar Ramayan at nights in 9pm slots and repeats of the same during the day in the 9am slots.
शशि शेखर ने लव कुश और श्रीकृष्णा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, 'कई राज्यों में सुबह दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से एजुकेशन क्लासेस शुरू कर दी गई हैं। इसे देखते हुए 'उत्तर रामायण' के फ्रेश एपिसोड रात 9 बजे के स्लॉट में ही दिखाए जाएंगे, जिनका रिपीट टेलीकास्ट सुबह 9 बजे के स्लॉट में किया जाएगा।' अपने दूसरे ट्वीट में शशि शेखर ने लिखा, 'रविवार सुबह 9 बजे युद्ध कांड की मुख्य कहानी के फिनाले का रिपीट टेलीकास्ट किया जाएगा। रविवार रात 9 बजे से उत्तरकांड से संबंधित एपिसोड, जो उत्तर रामायण के रूप में निर्मित किए गए हैं, का प्रसारण होने लगेगा।'
Tomorrow morning Saturday 9am slot and Tomorrow night 9pm slot will air the last few remaining episodes of Yuddha Kanda of Ramayan bringing the main storyline to an end before Uttarakand begins.
शशि शेखर ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, कल यानी शनिवार सुबह और रात के नौ बजे रामायण के युद्ध कांड के बचे हुए एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे, ताकि उत्तरकांड की शुरुआत से पहले मुख्य स्टोरीलाइन का समापन हो सके।' गौरतलब है कि लव कुश सीरियल के रामायण सीरियल के समय पर दिखाया जाएगा। वहीं श्रीकृष्णा सीरियल के दोबारा प्रसारण की जानकारी शशि शेखर ने एक सोशल मीडिया यूजर के कमेंट पर प्रक्रिया देते हुए दी।
We are working on it we will update you shortly. Stay tuned. https://t.co/d8TUdMOZIu
एक यूजर ने उऩके ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, श्रीकृष्णा भी दिखाई दीजिे सर। इस कमेंट का जवाब देते हुए शशि शेखर ने बताया कि 'हम इस पर काम कर रहे हैं। जल्दी ही आपको अपडेट देंगे। देखते रहिए।' आपको बता दें कि रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण सीरियल की शुरुआत साल 1987 में हुई थी। बीती 28 मार्च को इसका दोबारा दूरदर्शन पर प्रसारण हुआ, जिसके बाद इस सीरियल ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह टीवी पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीरियल बन गया।
पढ़ें: Lockdown Interview: ‘एक थी बेगम’ की ये हीरोइन बोली, एडल्ट कंटेंट के इस्तेमाल में कुछ भी गलत नहीं