'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली हिना खान (Hina Khan) ने नकारात्मक भूमिका निभाकर टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी अलग छाप छोड़ी। हिना खान भले ही अब कोमोलिका किरदार से ब्रेक ले चुकी हैं लेकिन खबरों की मानें तो वह जल्द ही एकता कपूर के एक और सीरियल में नजर आने वाली हैं। कहा जा रहा है कि हिना अब एकता कपूर के बहुचर्चित सीरियल 'नागिन 4' (Naagin 4) में नजर आ सकती हैं।
टीवी की 'बुरी बहू' बनने के बाद इस सीरियल में नजर आ सकती हैं हिना, फिर दिया एकता ने मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बारे में हिना खान या फिर एकता कपूर ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कहा जा रहा है कि हिना खान किसी नए काम की तलाश में थीं जहां पर उन्हें कुछ अलग हटकर करने को मिले। ऐसे में हो सकता है कि 'नागिन 4' (Naagin 4) में हिना खान नजर आए।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
खबर तो यह भी है कि 'नागिन 4' (Naagin 4) में भी हिना खान बुरी नागिन का किरदार निभा सकती हैं। 'बिग बॉस 11' में हिना खान बतौर कंटेस्टेंट गई थीं। घर के अंदर हिना खान की नकारात्मक भूमिका बनीं जिसके बाद लगातार उन्हें निगेटिव भूमिका वाले किरदार ऑफर हुए। खास बात यह है कि कोमोलिका के निगेटिव रोल में उन्हें दर्शकों का खूब प्यार भी मिला।
खबरों की मानें तो शो के मेकर्स 'नागिन 4' को सितंबर में लांच करना चाहते थे लेकिन अभी तक स्टारकास्ट पर काम शुरू नहीं किया गया है। यही वजह है कि इसकी ऑनएयर की तारीख बढ़ा दी गई। कहा जा रहा है कि अब यह सीरियल नवंबर में ऑनएयर होगा। खास बात यह है कि इस सीरियल का प्रोमो तो सामने आ गया है लेकिन इस पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है कि सुरभि ज्योति इस बार नागरानी बनेंगी या नहीं।
'नागिन 3' के आखिरी एपिसोड में खुलासा हो गया था कि विशाखा का किरदार निभा रही अनीता भी एक बुरी इच्छाधारी नागिन हैं। जिससे 'नागिन 4' में सुरभि ज्योती की सीधी टक्कर होगी। फिलहाल इस 'नागिन 4' में मौनी रॉय को लेकर भी सस्पेंस बरकरार है।