ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो 'ऐसी दीवानगी.. देखी नहीं कहीं' के फैंस के लिए बुरी खबर है। शो के लीड एक्टर्स प्रणव मिश्रा और ज्योति शर्मा ने एक साथ शो को अलविदा कह दिया है।
हालांकि, प्रणव मिश्रा और ज्योति दोनों दो महीनों का नोटिस पीरियड पूरा करेंगे। द टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए ज्योति शर्मा ने बताया, जनवरी 2017 की शुरूआत से ही हमारा शोषण किया जा रहा है। हम लोग हर दिन में 18 घंटे काम करते हैं।
इतना ही नहीं शूटिंग के बढ़ाए गए घंटों के दौरान खाने, पानी और चाय तक की व्यवस्था नहीं की जाती। सेट पर नेगेटिव माहौल बन चुका है और हम इस शो के साथ अब और जुड़े नहीं रह सकते।
प्रणव इससे पहले कई चर्चित टीवी शोज में काम कर चुके हैं। उन्होंने जोधा अकबर, नागिन और कसम जैसे शोज में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थी। ज्योति शर्मा भी टीवी का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंन लोकप्रिय शो ‘दीया और बाती हम’में अमिता का किरदार निभाया था।