{"_id":"5ae06e0d4f1c1bc03d8b4ef2","slug":"after-bigg-boss-hina-khan-gets-her-first-film-project","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss के 4 महीने बाद हिना खान को मिला फिल्म का ऑफर, सपना चौधरी से रह गई हैं काफी पीछे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss के 4 महीने बाद हिना खान को मिला फिल्म का ऑफर, सपना चौधरी से रह गई हैं काफी पीछे
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
Hina Khan
बिग बॉस खत्म हुए 4 महीने बीत चुके हैं। जहां एक ओर शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर के साथ शो में नजर आ रही हैं तो वहीं हिना खान 8 साल काम करने के बाद भी खाली हाथ थीं। इस बीच हिना खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। हिना ने सोशल मीडिया पर अपने काम के बारे में खुद ही खुलासा किया।
Hina Khan
हिना ने ट्वीट किया - 'मेरी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं। मैं आप लोगों के साथ तस्वीरें साझा करुंगी। यह फिल्म दो हफ्ते बाद रिलीज होगी।' हालांकि इस फिल्म में हिना का किरदार क्या होगा इस बात की जानकारी नहीं मिली है। वहीं हिना ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग पोज देते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
Thank you.. the shoot is on for my short film.. will try and post a picture today from the set and bhasudi will release in next two weeks.. 😊 hv a good day https://t.co/EqUfNC6u0I
— HINA KHAN (@eyehinakhan) April 25, 2018
Hina Khan
किसी तस्वीर में हिना खान ब्लैक गाउन के साथ वाइन का गिलास पकड़े नजर आ रही हैं तो कभी गोल्डन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हिना खान इससे पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में लीड रोल में अक्षरा का किरदार निभा चुकी हैं। जिसके बाद 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस' रियलिटी शोज में नजर आईं। वहीं सपना चौधरी की बात की जाए तो अभय देओल के साथ 'नानू की जानू' फिल्म में नजर आईं। इसके साथ ही सपना को लगातार कई बड़े ऑफर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan
बिग बॉस के बाद से हिना खान को कोई बड़ा ऑफर हाथ नहीं लगा था। हालांकि वह फैशन शोज में वॉक करती हुई जरूर दिखीं। हिना हमेशा ही यूजर्स के निशाने पर रहती हैं। वहीं हाल ही में शिल्पा और हिना खान की ट्विटर जंग ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। दरअसल, शिल्पा शिंदे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अश्लील वीडियो शेयर कर दिया । इसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू किया जिसमें इसमें हिना खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी भी कूद पड़े । दोनों ने मिलकर शिल्पा पर गंभीर आरोप लगाए ।
विज्ञापन
Hina Khan
वीडियो का लिंक शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'जिस MMS को मेरा बताकर बदनाम करने की कोशिश की गई उसमें नजर आ रही असली लड़की यह है।' इस पोस्ट पर हिना और रॉकी ने शिल्पा पर पोर्न फैलाने का आरोप लगाया। रॉकी जायसवाल ने ट्वीट कर कहा था, 'जो भी आपके साथ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन मैं आपसे एक बात पूछना चाहता हूं कि क्या आपने वीडियो पोस्ट में महिला की सहमति का सबूत दिया, क्या आप इसे पोस्ट कर सकती हैं? रॉकी के ट्वीट पर हिना ने सहमति जताई थी।