फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक सीन के दौरान बुरी तरह झुलसा इन टीवी स्टार्स का चेहरा, महीने भर लटक सकती है शूटिंग

Wed, 25 Apr 2018 04:06 PM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Apr 2018 04:06 PM IST
विज्ञापन
Jiji Maa serial lead actors Tanvi Dogra and Dishank Arora burnt during shooting
vJiji Maa
अक्सर कोई न कोई ऐसी घटना घट जाती है कि आपको जिंदगी भर याद रहती है। ऐसा ही कुछ पॉपुलर सीरियल के लीड एक्टर्स के साथ हुआ और जब तक स्टार्स को अपने साथ हुए हादसे का पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यहां तक कि इस हादसे की वजह से एक्टर्स का चेहरा भी बुरी तरह से जल गया।
Jiji Maa serial lead actors Tanvi Dogra and Dishank Arora burnt during shooting
Tanvi

जानकारी के मुताबिक फेमस सीरियल 'जीजी मां' के सेट पर अचानक एक ऐसी दुर्घटना घटी जिसे देखने के बाद वहां मौजूद सभी लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। जिसका शिकार कोई और नहीं बल्कि सीरियल में अहम रोल निभाने वाले दिशांक और तन्वी बने। इस हादसे के बाद दोनों स्टार्स की हालत काफी खराब है जिसे ठीक होने में करीब एक महीने का समय लग सकता है।

Jiji Maa serial lead actors Tanvi Dogra and Dishank Arora burnt during shooting
Dishank
दरअसल, यह हादसा 'जीजी मां' सीरियल की शूटिंग के दौरान हुआ। 'जीजी मां' सीरियल में फाल्गुनी का किरदार तन्वी डोगरा और सुयश का रोल दिशांक अरोड़ा निभा रहे हैं। सीन के दौरान शो के लीड एक्टर्स को पूल में कूदना था लेकिन पूल के पानी में ज्यादा मात्रा में क्लोरीन था जिससे सीन के दौरान जब आग लगाई गई तो वो और ज्यादा भड़क गई। इस आग में दिशांक, तन्वी के अलावा दो और लोग गंभीर रूप से जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jiji Maa serial lead actors Tanvi Dogra and Dishank Arora burnt during shooting
Tanvi Dogra
इन दो लोगों में एक टेक्नीशियन और एक फाइट मास्टर शामिल हैं। सुयश के मुताबिक - 'शरीर का ऊपरी हिस्सा और चेहरा काफी हद तक जल गया है। जिसे ठीक होने में करीब एक महीने का समय लगेगा। इसके साथ ही सुयश ने जानकारी दी कि फाल्गुनी भी इन्हीं परेशानियों से जूझ रही हैं। 
विज्ञापन
Jiji Maa serial lead actors Tanvi Dogra and Dishank Arora burnt during shooting
Dishank
आपको बता दें, फाल्गुनी और दिवांक के बीते कई दिनों से अफेयर की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई थीं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की लेकिन दोनों को कई बार स्पॉट किया गया। 'जीजी मां' शो लगातार टीआरपी में बना हुआ है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed