'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के बाद सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) को एक साथ देखने के लिए उनके प्रशंसक बेसब्र थे। प्रशंसकों का यह इंतजार उस वक्त खत्म हो गया जब सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज के शो 'मुझसे शादी करोगे' में आए। इस शो में आते ही सिद्धार्थ से जब शहनाज ने शादी का सवाल किया तो सिद्धार्थ ने उसका ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर आपको भी बिल्कुल यकीन नहीं होगा।
2 of 5
Shehnaz and Sidharth Shukla
- फोटो : voot
सिद्धार्थ शो में दोस्त के तौर पर आए थे। सिद्धार्थ को देखते ही शहनाज ने उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद सिद्धार्थ शहनाज की तारीफें करने लगे। सिद्धार्थ ने कहा कि- 'इनके अंदर एक क्वालिटी बहुत अच्छी है जो मुझे लगता है कि हर किसी के अंदर होनी चाहिए। हम लोगों का घर में कई बार झगड़ा हुआ लेकिन दिन खत्म होते होते हम लोगों का झगड़ा खत्म हो गया और अगले दिन नई शुरुआत की।'
3 of 5
hehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla
- फोटो : Instagram
सिद्धार्थ की ये बातें सुनकर शहनाज खुश हो जाती हैं। वो सबके सामने सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'तू ही अब शादी कर ले इतनी तारीफ कर रहा है तो।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'अभी देखते हैं, पहले तुम यहां देख लो।' सिद्धार्थ की शो में एंट्री भी दमदार हुई थी। शो के दौरान मनीष पॉल ने शहनाज से कहा था- 'आपने सुना है ना प्यार अंधा होता है। उसी को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए दूल्हे का चुनाव करेंगे।'
4 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla
- फोटो : Instagram
मनीष शहनाज की आंखों में पट्टी बांध देते हैं और वो लड़कों का हाथ पकड़कर उन्हें जज करने की कोशिश करती हैं। शहनाज जैसे ही आगे बढ़ती हैं और एक लड़के का हाथ पकड़ती हैं तो वो थोड़ा रुक जाती हैं। इसके बाद शहनाज मनीष से कहती हैं- 'ये जो आखिरी वाला था न उसे पकड़कर मुझे सिद्धार्थ शुक्ला वाली फीलिंग आई।' इसके बाद शहनाज आंखों पर बंधी पट्टी हटाती हैं और सिद्धार्थ को देखकर खुश हो जाती हैं।
5 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla
- फोटो : Instagram
शो में सिद्धार्थ के अलावा रश्मि देसाई भी आई थीं। ये दोनों शो में दोस्त के तौर पर पारस और शहनाज की मदद करने आए थे। हालांकि अंतिम फैसला शहनाज और पारस के हाथ में ही होगा। आपको बता दें, शो में और शो के बाद शहनाज कई बार कह चुकी हैं कि वो सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती हैं।
हिमांश कोहली के ब्रेकअप वाले बयान पर भड़कीं नेहा कक्कड़, बोलीं- 'मैंने मुंह खोला तो तुम्हारी मां...'