फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने स्वयंवर के बीच पारस छाबड़ा माहिरा के साथ कार में इस तरह हुए स्पॉट, देखिए वीडियो

Wed, 26 Feb 2020 12:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 26 Feb 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
After Bigg Boss 13 finale Mahira Sharma Paras Chhabra spotted in car video viral
Paras Chhabra and Mahira Sharma - फोटो : Instagram

'बिग बॉस' खत्म हुए भले ही 11 दिन बीत गए हों लेकिन माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा के बीच अभी भी बहुत कुछ चल रहा है। पारस जहां अपने स्वयंवर में व्यस्त हैं तो वहीं माहिरा फर्जी सर्टिफिकेट मामले में फंस गई हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर माहिरा और पारस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये दोनों कार में एक साथ नजर आ रहे हैं। 

After Bigg Boss 13 finale Mahira Sharma Paras Chhabra spotted in car video viral
Mahira and Paras - फोटो : voot

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर माहिरा शर्मा फैन पेज अकाउंट से साझा किया गया है। इस वीडियो में दोनों एक साथ कार में गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये दोनों जो गाना गा रहे हैं उसके बोल हैं- 'मुझसे शादी करोगे।' माहिरा और पारस के इस नए अंदाज को उनके प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। 

After Bigg Boss 13 finale Mahira Sharma Paras Chhabra spotted in car video viral
Paras Chhabra, Mahira Sharma - फोटो : social media

इन दोनों की दोस्ती 'बिग बॉस 13' से शुरू हुई थी। शो में दोनों के बीच नजदीकियां भी देखी गई। जिसे देखकर कई बार लगा कि ये दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे है। हालांकि बातों बातों में कई बार स्वीकार भी किया लेकिन सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बचते दिखे। कुछ दिन पहले माहिरा शर्मा ने पारस से अपने रिश्ते को लेकर बयान भी दिया था। 

View this post on Instagram

Whatsup #Pahira fans😍😍❤ ?? . . . . #mahirasharma #biggboss13 #bb13 #paraschabra #SiddhartShukla #ShehaazGill #RashmiDesai #AsimRiaz

A post shared by Mahira Sharma ( Mau )🔹️ (@mahirasharmaaa) on

विज्ञापन
विज्ञापन
After Bigg Boss 13 finale Mahira Sharma Paras Chhabra spotted in car video viral
Mahira Sharma and Paras - फोटो : twitter

टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में माहिरा ने कहा- 'पारस मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और वह हमेशा एक दोस्त ही रहेगा जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वह इस समय एक शो 'मुझसे शादी करोगे' कर रहे हैं। मैं अपने दोस्त की शादी में जरूर नाचूंगी। हालांकि घर में हमारी बॉन्डिंग को देखने के बाद लोग सोच रहे थे कि हमारे बीच कुछ चल रहा है। ऐसा कुछ नहीं है वो मेरा सिर्फ दोस्त है।'

विज्ञापन
After Bigg Boss 13 finale Mahira Sharma Paras Chhabra spotted in car video viral
Mahira Sharma - फोटो : Social Media

माहिरा शो खत्म होने के बाद एक विवाद में फंस गई हैं। ये विवाद एक अवॉर्ड से जुड़ा है। उन्होंने कुछ दिन पहले एक फोटो शेयर कर लिखा था कि उन्हें दादासाहब फालके अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड उन्हें बिग बॉस की सबसे फैशनेबल कंटेस्टेंट होने पर दिया गया। अब इस सर्टिफिकेट को फर्जी बताया जा रहा है। उनके दावे को दादासाहब फालके की टीम ने झूठा बताया। इसके बाद से माहिरा शर्मा लगातार खबरों में हैं। अब उनकी तरफ से इस पर प्रतिक्रिया आई है। माहिरा शर्मा ने कहा, 'दादासाहब फालके की टीम ने रविवार को एक स्टेटमेंट जारी किया था। मैं माहिरा शर्मा आपको बताना चाहती हूं कि मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप बेबुनियाद और असत्य हैं।'

'बिग बॉस 13' खत्म होते ही सिद्धार्थ शुक्ला का बड़ा खुलासा, बताया किसकी शक्ल कभी नहीं देखना चाहते

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed