'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद भी इस शो के प्रतियोगी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। माहिरा शर्मा जहां एक अवॉर्ड के फर्जी सर्टिफिकेट को लेकर सुर्खियों में हैं तो वहीं पारस छाबड़ा और शहनाज कौर गिल अपना स्वयंवर कर रहे हैं। इस बीच 'बिग बॉस' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने घर के कंटेस्टेंट्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिद्धार्थ ने इंटरव्यू में बताया कि वो अब किस कंटेस्टेंट से बिल्कुल भी मिलना नहीं चाहते।
'बिग बॉस 13' खत्म होते ही सिद्धार्थ शुक्ला का बड़ा खुलासा, बताया किसकी शक्ल कभी नहीं देखना चाहते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला से पूछा गया कि वह अब किसके संपर्क में रहना नहीं चाहते?जवाब में अभिनेता ने कहा- 'वे उनके संपर्क में रहेंगे जो उनके साथ अपना इक्वेशन बनाकर चलेंगे। मेरे दिल में किसी के लिए नकारात्मकता नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मैं खुद से किसी के टच में रहूंगा। जो मुझसे बात करेंगा मैं भी उसके साथ संपर्क में रहूंगा।'
सिद्धार्थ ने आगे कहा- 'सच कहूं तो मैं ऐसा ही हूं। मैं किसी को खुद से फोन नहीं करता या बात नहीं करता। मेरी 18-19 साल पुरानी बेस्ट फ्रेंड है, मैं उसे सिर्फ उसके जन्मदिन पर फोन करता हूं। बाकी के समय वो ही मुझसे संपर्क करती है। तब हम बातें करते हैं। मुझे ज्यादा गॉसिप करना पसंद नहीं है। मैं घर में न्यूज देख देखकर टाइमपास करता हूं।'
आपको बता दें, 'बिग बॉस' में सिद्धार्थ शुक्ला की सबसे अच्छी दोस्ती शहनाज के साथ थी। दोनों एक साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताते थे। शो खत्म होने के बाद सिद्धार्थ शहनाज के शो मुझसे शादी करोगे में भी आए थे। शो में सिद्धार्थ को देखते ही शहनाज ने उन्हें गले लगा लिया था। इसके बाद सिद्धार्थ शहनाज की तारीफें करने लगे थे। सिद्धार्थ ने कहा था कि- 'इनके अंदर एक क्वालिटी बहुत अच्छी है जो मुझे लगता है कि हर किसी के अंदर होनी चाहिए। हम लोगों का घर में कई बार झगड़ा हुआ लेकिन दिन खत्म होते होते हम लोगों का झगड़ा खत्म हो गया और अगले दिन नई शुरुआत की।'
सिद्धार्थ की ये बातें सुनकर शहनाज खुश हो गई थी। उन्होंने सबके सामने सिद्धार्थ से कहा था- 'तू ही अब शादी कर ले इतनी तारीफ कर रहा है तो।' जवाब में सिद्धार्थ ने कहा था- 'अभी देखते हैं, पहले तुम यहां देख लो।' सिद्धार्थ लगातार सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं आए दिन वह अपने प्रशंसकों के लिए तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
आसिम रियाज के फैंस ने 20 किमी तक किया उनका पीछा, वीडियो में देखें इसके बाद क्या हुआ