रुपहले पर्दे की दुनिया दूर से भले ही खूबसूरत और चमकीली दिखे लेकिन अंदर उतना ही घोर अंधेरा होता है। इस दुनिया में अपना मुकाम बना लेना ही काफी नहीं, उसे कायम रखना भी उतना ही जरूरी हो जाता है। पैसा ही नहीं, प्यार पाना भी इस दुनिया में उतना ही मुश्किल लगता है। ऐसा न होने पर कई सितारे इतने तनाव में आ जाते हैं कि आत्महत्या जैसे बड़े कदम उठा लेते हैं। ये वो हीरोइनें हैं जिन्होंने गिरते करियर या प्रेम संबंधों में खटास आने के कारण अपनी जान ले ली।
प्यार और करियर में हार कर देदी अपनी जान
प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या में ये दोनों ही कारण समझ आते हैं। प्रत्यूषा कुछ वक्त में ही प्रेमी राहुल राज सिंह से शादी करने वाली थीं। लेकिन सूत्रों के मुताबिक राहुल किसी और के साथ संबंध में थे औऱ इसी बात पर दोनों के कई झगड़े हुए। माना ये भी जा रहा है कि प्रत्यूषा को कुछ वक्त से अच्छा काम नहीं मिल रहा था। करियर नीचे जाते देख और आर्थिक तंगी से परेशान होकर 24 साल की प्रत्यूषा ने आत्महत्या का कदम उठाया। सच तो प्रत्यूषा के साथ ही चला गया है।
प्यार और करियर में हार कर देदी अपनी जान
2013 की ही बात है जब बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने भी अपने घर में फांसी लगा ली थी। उस वक्त जिया मात्र 25 साल की थीं। जिया की मौत के पीछे भी मुख्य कारण उनके प्रेमी रहे सूरज पांचोली से बिगड़ते रिश्ते ही थे। जिया के सुसाइड पत्र में भी इसका जिक्र था कि कैसे सूरज ने उनकी जिंदगी के मायने ही खत्म कर दिए। उन्होंने अपना बच्चा भी गिरवा था। असफल प्रेम संबंध और खत्म हो चुका फिल्मी करियर जिया पर ऐसा हावी हुआ कि उन्होंने खुदखुशी कर ली।
प्यार और करियर में हार कर देदी अपनी जान
इसी तरह 2012 में गायिका आशा भोसले की बेटी वर्षा भोसले ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान हो कर खुद को गोली मार ली थी। उनकी शादी में प्यार नहीं बचा था और वे इतनी परेशान थीं कि इससे पहले 2008 में भी आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी थीं।
प्यार और करियर में हार कर देदी अपनी जान
जानी मानी फैशन मॉडल रहीं विवेका बाबाजी ने 2010 में अपने फ्लैट में फांसी लगा कर जान देदी थी। वजह बताई गई थी कि मॉडलिंग करियर डूब जाने, प्रेम संबंध खराब होने और पैसे की कमी के कारण ही विवेका ने ऐसा कदम उठाया।