छोटे पर्दे के चर्चित कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं' की 'अंगूरी भाभी' यानी शिल्पा शिंदे ने सीरियल छोड़ दिया है। ऐसे में इस बात को लेकर अटकलें तेज थीं कि अब वो कौन होगी जो सही पकड़े हैं बोलेगी। इसके लिए रश्मि देसाई का नाम लगभग तय माना जा रहा था लेकिन अब इसके लिए किसी और हीरोइन को फाइनल कर दिया गया है।
फाइनल हो गई नई अंगूरी भाभी
असल में सीरियल शुरू होने से भी पहले इस रोल के लिए रश्मि को ही लिया जाना था लेकिन वो किसी औऱ सीरियल के साथ व्यस्त थीं इसलिए शिल्पा को चुना गया। शिल्पा ने कम वक्त में सब पर ऐसी छाप छोड़ी कि उनकी जगह किसी और को देखना दर्शकों के लिए आसान नहीं होगा। जिस नए चेहरे को 'अंगूरी भाभी' बनाया जा रहा है वो पहेल भी एक चर्चित सीरियल में काम कर चुकी हैं।
फाइनल हो गई नई अंगूरी भाभी
ये हैं शीतल खंडाल। जी हां, शीतल ही आपकी नई 'अंगूरी भाभी' होंगी। शीतल वहीं हैं जिन्हें कुछ वक्त तक सीरियल 'बालिका वधू' में 'गहना' के रोल में देखा गया था।
फाइनल हो गई नई अंगूरी भाभी
'बालिका वधू' शीतल का पहला सीरियल था और उसके बाद से उन्हें कोई दूसरा काम मिला भी नहीं। 'बालिका वधू' में भी उनके रोल को कुछ खास पहचान नहीं मिली। इसलिए शीतल के लिए 'अंगूरी' भाभी का रोल बखूबी निभाना बड़ी चुनौती हो सकती है।
फाइनल हो गई नई अंगूरी भाभी
गौरतलब है कि शिल्पा ने सीरियल के प्रोड्यूसरों पर मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए सीरियल छोड़ा था। जबकि सीरियल वालों ने शिल्पा को नखरीली बताते हुए कहा था कि उनकी आदत है कॉनट्रैक्ट बीच में छोड़ने की। शिल्पा अब कपिल शर्मा के नए शो में दिखेंगी। देखते हैं, शिल्पा को नई भूमिका में और शीतल को 'अंगूरी भाभी' के रोल में कितना पसंद किया जाता है!