फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BIGG BOSS 13: एक्स कंटेस्टेंट का बड़ा बयान, कहा- इस बार जो जितना मारेगा, वो उतना अंदर रहेगा

Sat, 23 Nov 2019 03:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 23 Nov 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
Actress sambhavna seth viral tweet on salman Khan Starrer Bigg Boss 13
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

बिग बॉस 13 इस बार काफी टेढ़ा साबित हो रहा है। बिग बॉस में इस बार कई सारी चीजें पहली बार देखने को मिल रही हैं जो पहले कभी भी शो में देखी नहीं गई। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि बिग बॉस इन दिनों जंग का मैदान बना हुआ है। इसको लेकर ही बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने सोशल मीडिया पर शो को लेकर तंज कसा है।

Actress sambhavna seth viral tweet on salman Khan Starrer Bigg Boss 13
sambhavna seth

दरअसल शो में इस बार काफी विवाद देखने को मिल रहे हैं। हाल ही के एपिसोड्स में सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की लड़ाई देखने को मिली तो वहीं हिमांशी खुराना और शहनाज गिल का रिश्ता भी सभी के सामने है। इसके साथ ही विशाल आदित्य सिंह का रश्मि देसाई और देवोलीना के साथ  भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

Actress sambhavna seth viral tweet on salman Khan Starrer Bigg Boss 13
sambhavna seth

इन सभी विवादों को देखते हुए  बिग बॉस में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस संभावना सेठ ने भी ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में संभावना ने लिखा, 'लगता है फिनाले आने तक सिर्फ ऑडियंस ही रह जाएगी क्योंकि तब तक कंटेस्टेंट एक दूसरे को जान से मार चुके होंगे। ट्रॉफी तो होगी लेकिन उसे लेने वाले हाथ नहीं रहेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress sambhavna seth viral tweet on salman Khan Starrer Bigg Boss 13
sambhavna seth

यही नहीं इसके साथ ही संभावना ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'लगता है इस बार बिग बॉस में मार पीट एलाउड है। मुझे याद है जब अली कुली ने एजाज खान को उकसाया था और बेचारा एजाज उससे उलझ गया था। उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इस बार जो जितना मारेगा उतना अंदर ही रहेगा।'


विज्ञापन
Actress sambhavna seth viral tweet on salman Khan Starrer Bigg Boss 13

वहीं बता दें कि इस बार बिग बॉस का वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है। हाल ही में जो प्रोमो सामने आया है उससे ऐसा लग रहा है कि इस बार सलमान खान काफी खराब मूड में है। यहां तकि कि प्रोमो वीडियो में यह कह रहे हैं कि सामने आओ और एक दूसरे की हड्डियां तोड़ो। 


View this post on Instagram

Sabse worst fights wale hafte ka hoga yeh sabse tedha #WeekendKaVaar! @BeingSalmanKhan lenge @realsidharthshukla aur @asimriaz77.official ki class, aaj raat 9 baje. Anytime on @voot @Vivo_India #BB13 #BiggBoss #BiggBoss13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed