फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉप 10 में पहली बार सलमान के 'बिग बॉस' ने ली एंट्री, पीछे रह गए अमिताभ-कपिल, देखें TRP की पूरी लिस्ट

Sat, 23 Nov 2019 02:18 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 23 Nov 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
BARC report First time Salman Khan Bigg Boss 13 in TRP Top 10 list KBC 11 Kapil Sharma down
Salman Khan, Amitabh and Kapil Sharma - फोटो : file photo

टीवी की दुनिया में हलचल मचाने वाली इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस बार की बार्क रिपोर्ट में काफी उठा पटक है। टॉप दस सीरियल्स की लिस्ट में पहली बार सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस' ने एंट्री ली तो वहीं अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का शो भी जगह बनाने में कामयाब रहा है। जानिए इस हफ्ते कौन से सीरियल्स टीआरपी के मामले में किस नंबर पर हैं।

BARC report First time Salman Khan Bigg Boss 13 in TRP Top 10 list KBC 11 Kapil Sharma down
Kundali Bhagya and Yehh Jadu Hai Jinn Ka - फोटो : file photo

इस बार भी पिछली हफ्ते की तरह 'कुंडली भाग्य' नंबर एक पर बना हुआ है। दूसरे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' सीरियल पहुंच गया है। बीते हफ्ते इस नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो था। तीसरे नंबर पर नए सीरियल ने एंट्री ली है। इस सीरियल का नाम है 'ये जादू है जिन्न का'। इस सीरियल की टीआरपी में उछाल देखने को मिला है। पिछली बार यह सीरियल नंबर छह पर था।

BARC report First time Salman Khan Bigg Boss 13 in TRP Top 10 list KBC 11 Kapil Sharma down
yeh rishta kya kehlata hai - फोटो : file photo

नंबर चार पर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है। इस शो की टीआरपी में थोड़ी गिरावट हुई है। नंबर दो से यह सीरियल नंबर चार पर पहुंच गया है। पांचवें नंबर पर कोई बदलाव नहीं है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल इस बार भी नंबर पांच पर कब्जा जमाने में कामयाब रहा। इन दिनों शो में वेदिका के साथ उसका पहला पति भी कार्तिक के घर में ही रह रहा है जिसकी उनके परिवार को कोई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BARC report First time Salman Khan Bigg Boss 13 in TRP Top 10 list KBC 11 Kapil Sharma down
Chhoti Sardarni and KBC 11 - फोटो : file photo

'छोटी सरदारनी' इस हफ्ते नंबर छह पर है जो कि बीते हफ्ते नंबर पांच पर था। सातवें नंबर पर रियलिटी शो 'डांस प्लस सीजन पांच' है जबकि आठवें नंबर पर अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11' है। केबीसी की टीआरपी में गिरावट हुई है। पहले यह शो टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट में शुमार था लेकिन बीते कुछ वक्त से टीआरपी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते हफ्ते सातवें नंबर पर था लेकिन अब आठवें नंबर पर है। 

विज्ञापन
BARC report First time Salman Khan Bigg Boss 13 in TRP Top 10 list KBC 11 Kapil Sharma down
Salman Khan Bigg Boss 13 and Kapil Sharma - फोटो : file photo
नौवें नंबर पर सलमान खान का शो 'बिग बॉस सीजन 13' है। खास बात है कि सलमान के इस शो को शुरू हुए डेढ़ महीना हो चुका है। इतने वक्त में ऐसा पहली बार हुआ है कि यह शो टॉप दस सीरियल्स की लिस्ट में शामिल हुआ है। आखिर में यानी कि दसवें नंबर पर कपिल शर्मा शो है। 

टॉप 10 सीरियल्स की पिछले हफ्ते की टीआरपी लिस्ट 
1.कुमकुम भाग्य 
2.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
3.कुमकुम भाग्य
4.ये रिश्ता क्या कहलाता है
5.छोटी सरदारनी
6.ये जादू है जिन्न का
7.कौन बनेगा करोड़पति
8.इंडियन आइडल
9.द कपिल शर्मा शो
10.शक्ति- अस्तित्व के अहसास की

यह भी पढ़ें- 12 की उम्र में अर्जुन कपूर ने मां के लिए लिखी थी कविता, पोस्ट देख इमोशनल हुए सितारे
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed