छोटे पर्दे की एक्ट्रेस बॉलीवुड में आने के लिए जी-तोड़ मेहनत करती हैं। उनकी कोशिश ऐसी दमदार एक्टिंग करने की होती है जिससे उनके बड़े पर्दे पर जाने के चांस बढ़ जाए। लेकिन बहुत कम टीवी एक्ट्रेस होती हैं जो इस मुकाम तक पहुंचती हैं। इसी बीच कुछ ऐसी भी एक्ट्रेस होती हैं जो बी-ग्रेड की फिल्में करने के लिए भी मजबूर हो जाती हैं..ऐसी ही एक छोटे पर्दे की बड़ी स्टार हैं आइए जानते हैं इनके बारे में..
आज के समय में बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस भी रही हैं जो बी-ग्रेड फिल्मों से गुजरकर भी लाखों दर्शकों के दिलों में राज कर रही है।ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें कभी मजबूरी के चलते बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम करना पड़ था। लेकिन धीरे-धीरे इस एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत की बदौलत एक बड़ा मुकाम हासिल किया और आज इस एक्ट्रेस के करोडो दीवाने भी है।
छोटे पर्दे की यह बड़ी स्टार हैं रश्मि देसाई। रश्मि का जन्म 13 फरवरी 1986 को असम में हुआ था। रश्मि आज टीवी और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। बता दें कि असम की रहने वाली रश्मि का जन्म एक मध्यम परिवार में हुआ था लेकिन उन्हें मॉडलिंग का बहुत शौक था। जिसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार थी। इसी दौरान उन्हें भोजपुरी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। हालांकि रश्मि को भोजपुरी फिल्मों में काम करने का मौका मिला लेकिन उन्हें सिर्फ बी-ग्रेड फिल्मों में ही काम करना पड़ा। उन्हें इस दौरान कई तमिल फिल्मों में भी चांस मिला लेकिन वहां भी उन्होंने सिर्फ बी-ग्रेड फिल्में ही ऑफर हुईं।
टीवी के पॉपुलर सीरियल उतरन में तपस्या के किरदार से देशभर में फेमस हुईं रश्मि को बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा गया है। उन्हें पहला ब्रेक 2006 में जीटीवी के सीरियल रावन में मंदोदरी का रोल ऑफर हुआ जिसे रश्मि ने हंसते-हंसते किया।
लेकिन उन्हें बड़ी पहचान कलर्स चैनल के पॉपुलर सीरिलय उतरन से मिली जिसमें उन्होंने तपस्या ठाकुर का रोल प्ले किया था। यह सीरियल इतना फेमस हुआ कि कुछ दर्शक रश्मि को तपस्या के नाम से ही जानते हैं। वैसे देखा जाए तो रश्मि की खूबसूरती किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है।