हिचकी, गंदी बात, आपके आ जाने से और मेरी हानिकारक बीवी जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं अभिनेत्री लीना आचार्य का निधन हो गया है। लीना दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थीं जहां शनिवार को किडनी फेल होने की वजह से उनकी मौत हो गई। लीना के निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेत्री लीना आचार्य का निधन, मां की दान की हुई किडनी से भी नहीं बच सकी जान
लीना आचार्य पिछले डेढ़ साल से किडनी की बीमारी से पीड़ित थीं। उनकी मां ने कुछ समय पहले अपनी किडनी दान की थी, लेकिन इससे भी लीना की जान नहीं बच पाई। और आखिरकार शनिवार को उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। लीना के साथ काम कर चुके कलाकारों को अब भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है।
पहले खबरें ऐसी भी आई थीं कि लीना आचार्य की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई लेकिन बाद में साफ हुआ कि इसके पीछे की वजह किडनी फेल होना है। लीना के परिवार वाले इस घटना के बाद से सदमे में हैं।
मशहूर अभिनेता रोहन मेहरा ने लीना को याद करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उनके साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। रोहन ने लिखा, 'आपकी आत्मा को शांति मिले लीना मैडम। बीते साल हम इस समय एक साथ क्लास ऑफ 2020 की शूटिंग कर रहे थे। आप बहुत याद आएंगी।'
अपनी मौत से कुछ दिन पहले लीना आचार्य ने एक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा था। इसमें एक तस्वीर पर लिखा था, 'चंद सांसें ही हैं जो उड़ा ले जाएंगी और इससे ज्यादा मौत क्या ले जाएगी।' अब लीना की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।
बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कहलाते हैं कार्तिक आर्यन, पहली ही फिल्म से बना दिया था दर्शकों को दीवाना
View this post on Instagram