फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरोप: 'खतरों की खिलाड़ी' बनने गईं श्वेता, अभिनव कोहली भड़के, बोले- मेरे बेटे को अकेला छोड़ गई

Sat, 08 May 2021 03:45 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 08 May 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Abhinav Kohli accuses Shweta Tiwari of abandoning son for 'Khatron Ke Khiladi'
अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और उनके दूसरे पति अभिनव कोहली (Abhinav kohli) के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है और चीजें और ज्यादा बिगड़ती नजर आ रही हैं। श्वेता और उनकी बेटी पलक ने अभिनव के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसके बाद श्वेता अपनी बेटी पलक और बेटे रेयांश के साथ अलग रहने लगी थीं। हाल ही में श्वेता खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की शूटिंग के लिए साउथ अफ्रीका रवाना हो गई हैं जिसके बाद अभिनव ने उनपर आरोप लगाया कि मेरे बेटे को अकेला छोड़कर चली गई हैं।

Abhinav Kohli accuses Shweta Tiwari of abandoning son for 'Khatron Ke Khiladi'
श्वेता तिवारी, रेयांश - फोटो : Instagram

श्वेता के रवाना होने के तुरंत बाद से ही अभिनव सोशल मीडिया पर वीडियोज अपलोड कर रहे हैं और अपने बेटे के बारे में पूछ रहे हैं। इतना ही नहीं एक वीडियो में वह कहते हुए दिख रहे हैं कि श्वेता इस महामारी के मुश्किल दौर में बच्चों को अकेला छोड़कर चली गई हैं। अभिनव का कहना है कि श्वेता रेयांश को मुंबई के किसी होटल में केयर टेकर के साथ छोड़कर चली गई हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024)

Abhinav Kohli accuses Shweta Tiwari of abandoning son for 'Khatron Ke Khiladi'
बेटे के साथ अभिनव कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में अभिनव कोहली ने कहा कि वह अपने बेटे को ढूंढते हुए एक होटल से दूसरे होटल घूम रहे हैं लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वहीं एक अन्य वीडियो में अभिनव चाइल्ड हेल्पलाइन सर्विस पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अभिनव श्वेता पर आरोप लगा रह हैं कि उनका बेटा रेयांश पिछले कई दिनों से बीमार है और वो उसे छोड़कर साउथ अफ्रीका चली गई हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024)

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhinav Kohli accuses Shweta Tiwari of abandoning son for 'Khatron Ke Khiladi'
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : Instagram

बता दें कि अभिनव के साथ अपने रिश्ते में अनबन होने की वजह से श्वेता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो (अभिनव) उनकी इमेज खराब करना चाहते हैं। श्वेता ने बताया था कि अभिनव ने उन्हें धमकी दी है कि वह सोशल मीडिया के जरिए उनकी इमेज खराब करेंगे और तभी से वह सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियोज डाल रहे हैं।

विज्ञापन
Abhinav Kohli accuses Shweta Tiwari of abandoning son for 'Khatron Ke Khiladi'
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी और अभिनव कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि श्वेता तिवारी की दोनों शादियां ही बेहद विवादित रही हैं। उन्होंने सबसे पहले 19 साल की उम्र में राजा चौधरी से शादी की थी। हालांकि साल 2007 में दोनों अलग हो गए थे। शादी के बाद श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में अभिनव कोहली सी शादी की, लेकिन इस शादी से भी श्वेता को खुशी नहीं मिली। राज और श्वेता की बेटी पलक हैं वहीं अभिनव से श्वेता को रेयांश हुआ है। अगस्त 2019 में श्वेता ने अभिनव पर उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट का आरोप लगाया था और थाने में केस भी रजिस्टर करवाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed