देश में लड़कियों को छेड़ने और उनके साथ बलात्कार के मामले रोजाना खबरों में आते ही रहते हैं। ऐसे में कई मामलों में मीडिया और पुलिस की नजर नहीं पड़ती है और लड़कियों को आए दिन ये दंश झेलना पड़ता है। लेकिन आम लड़कियां ही नहीं एक्ट्रेस भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं ऐसे में बात करेंगे उन 6 टीवी एक्ट्रेस की जिन्हें छेड़छाड़ जैसी घटना का सामना करना पड़ा..तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
2 of 7
actress chitrashi rawat wanted to play olympic
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे फिल्म चक दे इंडिया में कोमल चौटाला का जबरदस्त किरदार करने वाली एक्ट्रेस चित्रासी रावत की। चित्रासी ने बताया कि वह जब हॉकी की ट्रेनिंग के लिए जाया करती थी तो रास्ते में एक ऑटो रिक्शा वाला उन्हें रोज घूरकर देखता था और उन्हें देखकर गाने भी चलाता था। जब चित्रासी ने उनकी समस्या पूछाी तो उसने कहा वह उन्हें पसंद करता है। इसके बाद चित्रासी ने हॉकी उसके ऑटो पर मारी और उस दिन के बाद से उसने कभी चित्रासी को परेशान नहीं किया।
टीवी एक्ट्रेस जैसमीन भसीन ने बताया कि वह अंधेरी के लोखंडवाला से शॉपिंग के लिए जाया करती थी जहां हर बार की तरह दो लड़के उनका पीछा करते थे। इसके बाद जैसमीन ने एक महिला की मदद से वह रास्ता पार किया और उन दोनों बदमाशो के फोटो खींच लिए और पुलिस में देने की धमकी दी। इसके बाद से उन दोनों लड़कों ने कभी जैसमीन को परेशान नहीं किया।
रश्मि ने बताया कि एक बार जब वह रात में काम के लिए कार से जा रही थी तो एक बदमाश उनका पीछा कर रहा था। वह जहां मुड़ रही थीं वो बदमाश भी वहीं मुड़ रहा था। ऐसे में रश्मि बहुत डर गई और आपने एक दोस्त को फोन कर स्पीकर पर लगा दिया। ऐसे में रात में रश्मि को एक पुलिस वाला दिखा और वह उसके पास गई। लेकिन पीछा कर रहे उस शख्स ने पुलिस को देख तुरंत अपना रास्ता बदल लिया।
फेमस सीरियल भाभी जी घर पर हैं कि अनीता भाभी ने बताया कि स्कूल के दिनों में उनके सीनियर्स उन्हें बाइक पर फॉलो करते थे। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने रात 8 बजे उनके सामने बाइक रोक ली। उस समय सौम्या ट्यूशन से अपने घर लौट रही थीं। बता दें कि इस दौरान उन लड़कों ने सौम्या के सिर पर कुछ डाला और भाग गए।