फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा को इतना गुस्सा क्यों आता है? ये रही 5 वजहें

Tue, 21 Mar 2017 02:20 PM IST
विनीता वशिष्ठ
विनीता वशिष्ठ Updated Tue, 21 Mar 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
5 reasons why kapil sharma get angry
कपिल शर्मा

कपिल टीवी जगत में कॉमेडी के बेताज बादशाह हैं लेकिन ये भी सच है कि कॉमेडी के अलावा कपिल कंट्रोवर्सी के भी उस्ताद हैं। सुनील ग्रोवर के साथ विवाद ने फिर साबित कर दिया है कि कपिल अपने गुस्सैल व्यवहार पर काबू नहीं पा पाए तो एक दिन पछताएंगे। 



यूं भी 5 लाख घूस देने वाले ट्वीट में पीएम को टैग करना हो या प्रियंका चोपड़ा पर सरेआम गुस्सा करने का मामला। कपिल शर्मा चाहे अनचाहे विवादों में आ ही जाते हैं। कहते हैं कि उनका गुस्सा इसके पीछे की असल वजह है। सवाल है कि दिखने में हंसोड़ कपिल  शर्मा को गुस्सा क्यों आता है?

कपिल शर्मा को गुस्सा क्यों आता है? ये रही 5 वजहें

5 reasons why kapil sharma get angry
Kapil Sharma

शराब का ज्यादा असर

कपिल शराब पीते हैं। शराब तो अधिकतर लोग पीते हैं लेकिन कपिल शर्मा शराब पीकर जिस तरह बहक जाते हैं, वैसा सबके साथ नहीं होता। कपिल शराब के नशे में भूल जाते हैं कि वो किससे और क्या बात कर रहे हैं। वो शराब पीकर अच्छे बुरे का फर्क भूल जाते हैं और यही चीज फ्लाइट में उनके साथ हुई जब वो सुनील ग्रोवर से उलझे।

कपिल शर्मा को गुस्सा क्यों आता है? ये रही 5 वजहें

5 reasons why kapil sharma get angry
कपिल शर्मा

जल्दी और तेज बोलना

कपिल शर्मा की खासियत है उनका स्टेज पर जल्दी औऱ तेज बोलना। लेकिन बोलने का यही अंदाज अगर ऑफ स्क्रीन पर भी हावी हो जाए तो कपिल की नेगेटिविटी बन जाता है। कैमरे के आगे जब वो जल्दी औऱ तेज बोलते हुए तंज कसते हैं तो सामने वाला हंसता है। लेकिन यही अंदाज वो रियल लाइफ में अपनाते हैं तो सामने वाला हर्ट हो जाता है। ऐसे कई वाकये हुए हैं जब कपिल के बोलने के अंदाज से उनके अपने रूठ गए औऱ कपिल मुसीबत में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल शर्मा को गुस्सा क्यों आता है? ये रही 5 वजहें

5 reasons why kapil sharma get angry
कपिल शर्मा

स्टारडम का नशा

ये सही है कि कपिल में टैलेंट है और वो इसी टैलेंट के दम पर स्टारडम तक पहुंचे हैं। लेकिन स्टारटडम का नशा उन पर जल्दी हावी हो जाता है और वो बड़े बड़ों को भी हड़का देते हैं। हालांकि बाद में उन्हें अफसोस होता है लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है।
बिग ब़स के प्रतियोगी एजाज खान के साथ कपिल की लड़ाई जगजाहिर रही है जब एजाज ने आरोप लगाया था कि कपिल पर स्टारडम हावी हो गई है उन्होंने शूट करने के बावजूद ऐजाज का शो एयर नहीं किया।

इतना ही नहीं कृष्णा अभिषेक के साथ भी कपिल का झगड़ा हो चुका है। तब कृष्णा ने भी यही कहा था कि कपिल पर सफलता का नशा चढ़ गया है और वो दूसरे कॉमेडियन को कुछ नहीं समझते।

विज्ञापन

कपिल शर्मा को गुस्सा क्यों आता है? ये रही 5 वजहें

5 reasons why kapil sharma get angry
कपिल शर्मा

हाई टेंपरामेंट

कपिल भले ही टीवी पर  हंसोड़ की भूमिका में नजर आते हों लेकिन उन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है। याद कीजिए वो वाकया जब उन्हें प्रियका चोपड़ा के साथ एक अवार्ड फंक्शन में होस्ट करना था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा मेकअप रूम में गई और बहुत देर बाद लौटी। लौटने के बाद उन्होंने कहा कि वो अभी भी तैयार नहीं है, तब कपिल ने गुस्सा होकर माइक और इयरफोन स्टेज पर ही फेंक दिए थे। उन्होंने ये तक नहीं सोचा कि प्रियंका एक महिला है और उनकी तबियत खराब हो सकती है।

कपिल के इस व्यवहार पर न केवल प्रियंका बल्कि आयोजकों ने भी काफी नाराजगी जाहिर की थी और कपिल को अपने व्यवहार पर माफी मांगनी पड़ी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed