बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने अपनी फिल्मों और वेब शोज से दर्शकों के दिलों में अच्छी खासी जगह बना ली है। यही नहीं, सुष्मिता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में, सुष्मिता ने रिया चक्रवर्ती के साथ एक पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया है कि वह तीन साल से सिंगल हैं। अभिनेत्री के इस बयान के बाद उनके कथित बॉयफ्रेंड रोहमन का स्टेटमेंट तेजी से वायरल हो रहा है।
2 of 5
सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुष्मिता ने अफवाहों पर लगाया विराम
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल ने करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट किया और इसके बाद दोनों ने साल 2021 में अलग होने की घोषणा कर दी। इसके बाद भी रोहमन कई पार्टी और इवेंट्स में सुष्मिता के साथ स्पॉट होते हैं। ऐसे में फैंस को लगा कि दोनों अभी भी दोस्त हैं और दोनों ने अपना रिश्ता खत्म नहीं किया है। हालांकि, अब सुष्मिता ने इन सभी अफवाहों का पूरी तरह से खंडन किया है।
3 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ sushmitasen47
तीन साल से सिंगर हैं सुष्मिता सेन
सुष्मिता ने रिया चक्रवर्ती के हालिया पॉडकास्ट में कहा कि वह पिछले तीन साल से सिंगल हैं। अभिनेत्री का यह बयान सुनकर उनके फैंस को जरूर झटका लगा है। फैंस का कहना है कि अगर वह सिंगल हैं तो फिर रोहमन उनके साथ हर इवेंट्स और पार्टीज में नजर क्यों आते हैं?
4 of 5
सुष्मिता सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम @sushmitasen47
वायरल हुआ रोहमन का बयान
सुष्मिता के इस खुलासे के बाद अब रोहमन का बयान भी तेजी से वायरल हो रहा है। सुष्मिता के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात करते हुए रोहमन ने कहा, हम तो छह साल से साथ में हैं, उसमें क्या नया है? हम हमेशा से एक अच्छे दोस्त रहे हैं और आगे भी यह जारी रहेगा। हम एक-दूसरे के साथ कुछ खास चीजें साझा करते हैं, जो ,सबको नजर भी आता है।
5 of 5
अमरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में नजर आए रोहमन
वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहमन पेशे से एक मॉडल हैं। हाल ही में वह शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी के साथ अमरण में नजर आए थे। रोहमन ने फिल्म में आतंकवादी की भूमिका निभाई थी।
Bipasha Basu Daughter B'Day: बिटिया देवी के जन्मदिन पर बिपाश-करण ने समुद्र किनारे रखी शानदार पार्टी, देखें तस्वीरें