सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी फिल्म 'गदर' में खूब हिट रही है। असल जिंदगी में भी दोनों सितारे काफी अच्छे दोस्त हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर दोनों एक-दूसरे के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ एक बार हाल ही में देखने को मिला। दरअसल, सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक ताजा तस्वीर साझा की है। इस पर अमीषा पटेल के कमेंट ने यूजर्स का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है।
अभिनेता सनी देओल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। अक्सर वह अपने प्रशंसकों के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते दिखते हैं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह डेनिम शर्ट पहने दिख रहे हैं। इस पर अभिनेता के प्रशंसकों ने कमेंट की झड़ी लगा दी। कई बॉलीवुड सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी। वहीं, अमीषा पटेल का कमेंट सबसे खास लगा। अभिनेत्री ने सनी देओल की तारीफ में लिखा, 'सबसे शानदार, सबसे हैंडसम'।
3 of 5
गदर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल के इस फोटो पर यूजर्स के काफी मजेदार कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भारत की शान, पाकिस्तान का दामाद'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है हमें'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जोरदार सर जी'। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर' 2001 में रिलीज हुई थी। इसमें सनी देओल तारा सिंह की भूमिका में दिखे। वहीं, सकीना के किरदार में अमीषा पटेल नजर आईं।
4 of 5
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
'गदर' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के करीब दो दशक बाद बीते वर्ष इसका सीक्वल 'गदर 2' आया। यह फिल्म और ज्यादा पसंद की गई। सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी नजर आएंगी।
5 of 5
सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल अब फिल्मों के अलावा ओटीटी पर भी डेब्यू का मन बना रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह ओटीटी के लायक किसी अच्छे कंटेंट की तलाश में हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि ओटीटी शो के लिए उनकी बातचीत चल रही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से ऐसा नहीं कहा गया है।