{"_id":"66c75778b8eaf862020be8b8","slug":"stree-2-box-office-collection-day-8-shraddha-kapoor-rajkumar-rao-aparshakti-khurana-pankaj-tripathi-2024-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stree 2 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर सरकटे और ‘स्त्री 2’ का आतंक जारी, जानें कुल कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 2 Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर सरकटे और ‘स्त्री 2’ का आतंक जारी, जानें कुल कलेक्शन
Thu, 22 Aug 2024 08:51 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 22 Aug 2024 08:51 PM IST
विज्ञापन
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर एकक्षत्र राज कर रही है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था और इसका विजय रथ लगातार आगे बढ़ रहा है। फिल्म को सिनेमाघरों में दस्तक दिए एक सप्ताह हो चुके हैं और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 286.16 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। आइए जानते हैं फिल्म ने आठवें दिन कुल कितने का कारोबार किया?
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
‘स्त्री 2’ का पहला हफ्ता बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार रहा। पहले दिन से ही फिल्म को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। टिकट खिड़की पर भारी भीड़ जमा रही। 15 अगस्त और रक्षाबंधन को फायदा भी फिल्म को खूब मिला।
बता दें कि फिल्म ने अपनी ओपनिंग से सभी को चौंका दिया था।
Nakuul Mehta: नकुल मेहता ने कोलकाता की अमानवीय घटना पर दी प्रतिक्रिया, कहा- हम तब जागे जब बहुत देर हो चुकी थी
बता दें कि फिल्म ने अपनी ओपनिंग से सभी को चौंका दिया था।
Nakuul Mehta: नकुल मेहता ने कोलकाता की अमानवीय घटना पर दी प्रतिक्रिया, कहा- हम तब जागे जब बहुत देर हो चुकी थी
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ ने पहले वीकेंड पर 55.9 करोड़ रुपये का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कारोबार किया। छुट्टी वाले दिन ‘स्त्री 2’ का आनंद उठाने सिनेमाघरों में पहुंचे। जहां एक तरफ दर्शकों ने फिल्म का आनंद उठाया, वहीं, दूसरी ओर ‘स्त्री 2’ की भी झोली भरती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्त्री 2- श्रद्धा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आज फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए हैं। धुआंधार कमाई करती हुई फिल्म अब तक आगे बढ़ी है। हालांकि, इसकी रफ्तार में थोड़ी कमी भी देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा फिल्म थोड़ा स्लो होती दिख रही है। आंकड़ों के मुताबिक इसने आठवें दिन अब तक कुल 11.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया है।
विज्ञापन
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो निर्माताओं की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इसने विश्व भर में पहले सप्ताह में कुल 401 करोड़ रुपये ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ‘स्त्री 2’ को जहां एक तरफ दर्शकों का प्यार मिल रहा है, वहीं, इसे क्रिटिक्स ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
ब्लैक आउटफिट में बोल्ड हुईं दिशा पाटनी, तस्वीरों ने बढ़ाया पारा
ब्लैक आउटफिट में बोल्ड हुईं दिशा पाटनी, तस्वीरों ने बढ़ाया पारा