श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' कमाई के मामले में काफी आगे निकल चुकी है। यह कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुकी है और हिंदी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के लिए संघर्ष कर रही है। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की यह फिल्म अपने आठवें हफ्ते में है। फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूती के साथ बनाए हुए है। वहीं, अब फिल्म के 54वें दिन के आंकड़ें भी सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं कि आज सोमवार को फिल्म ने कितनी कमाई की...
2 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'स्त्री 2' साल 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। साथ ही यह हिंदी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म साबित हुई है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही शानदार ओपनिंग ली थी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखी और 141.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
3 of 5
स्त्री
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस 60 करोड़ी फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 70.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे हफ्ते इसकी कमाई 36.1 करोड़ रुपये रही। पांचवें हफ्ते इसने 24.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। छठे हफ्ते इसने 18.6 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। 44वें दिन इसकी कमाई 90 लाख, 45वें दिन 2.1 करोड़, 46वें दिन 2.5 करोड़ और 47वें दिन 65 लाख रुपये रही। 48वें दिन को इसने 85 लाख रुपये का कारोबार किया।
4 of 5
फिल्म स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
'स्त्री 2' ने 49वें दिन 1.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने रिलीज के 50वें दिन 45 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह इसके सात हफ्ते का कुल कलेक्शन 9.35 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म ने 51वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की। 52वें दिन इसने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। 53वें दिन फिल्म ने उछाल के साथ 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। 54वें दिन 'स्त्री 2' ने चार लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
5 of 5
फिल्म स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
इस तरह श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म का अब तक का कुल कारोबार 595 करोड़ रुपये हो गया है। 'स्त्री 2' को 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। अगर ऐसा हुआ तो यह शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को पछाड़कर हिंदी की नंबर 1 फिल्म बन जाएगी।