श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। चौथे हफ्ते में भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म पहले ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शमिल होकर इतिहास रच चुकी है। इसके साथ इस वीकएंड पर फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की थी। वहीं, अब आज की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं 'स्त्री 2' ने 26वें दिन कितने करोड़ रुपये की कमाई की है।
2 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2 पहले दिन से ही फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती के साथ अपने कदम जमाए हुए है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग की थी। इस फिल्म ने प्री पेड प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये और पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला था। इसके साथ फिल्म ने पहले हफ्ते में 291.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
3 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
वहीं दूसरे हफ्ते में प्रवेश करते हुए फिल्म ने अपनी दमदार कमाई जारी रखी। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 141.4 करोड़ रुपये की धुंआधार कमाई की। 17वें दिन फिल्म ने 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने रविवार यानी 18वें दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 19वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। उस दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
4 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
20वें दिन 5.5 करोड़ रुपये और 21वें दिन फिल्म ने 5.6 करोड़ रुपये की कमाई की। 22वें दिन फिल्म ने 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी और 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी। 23वें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शनिवार को यानी 24वें दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'स्त्री 2' ने 25वें दिन 11 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन आज फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। 'स्त्री 2' ने आज सोमवार को यानी 26वें दिन 2.02 करोड़ रुपये की कमाई की।
5 of 5
स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम:@rajkummar_rao
वहीं, कुल कलेक्शन की बात करें तो 'स्त्री 2' अब तक 529.27 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो इस बार चंदेरी गांव सिरकटे के आतंक का सामना कर रहा है। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।