{"_id":"6ab51e08b5ab7233df04832c","slug":"rani-mukerji-s-mother-krishna-mukerji-dies-at-75-prayer-meeting-to-be-held-on-september-27-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कृष्णा मुखर्जी: कब होगी रानी मुखर्जी की मां की प्रार्थना सभा? परिवार ने दी जानकारी; मंगलवार को हुआ था निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कृष्णा मुखर्जी: कब होगी रानी मुखर्जी की मां की प्रार्थना सभा? परिवार ने दी जानकारी; मंगलवार को हुआ था निधन
Thu, 24 Sep 2026 06:31 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:31 PM IST
सार
Krishna Mukerji's Prayer Meeting: 22 सितंबर को अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया। अब उनकी प्रेयर मीट से जुड़ी जानकारी सामने आई है। जानिए कब होगी कृष्णा मुखर्जी की प्रार्थना सभा।
विज्ञापन
मां के साथ रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पूरा परिवार गहरे दुख में है। अब परिवार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी कर उनकी प्रार्थना सभा की जानकारी दी गई है।
परिवार ने जारी किया बयान
परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'कृष्णा एक बेहद प्रतिभाशाली कलाकार, खूबसूरत गायिका, समर्पित पत्नी, प्यारी बहन, वफादार दोस्त और एक बेहतरीन दादी और मां थीं। उनके निधन ने परिवार को हिलाकर रख दिया है और हम इस समय शोक में हैं। इस मुश्किल वक्त में परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों की ओर से मिल रहे प्यार, समर्थन और संवेदनाओं ने हमें भावुक किया है। आपकी इस संवेदनशीलता ने इस कठिन समय में हमें हिम्मत दी है।'
बयान में आगे कहा गया, 'कृष्णा अपनी हंसी, उदार स्वभाव, दयालुता, गर्मजोशी और मजबूत व्यक्तित्व के लिए हमेशा जानी जाती थीं। उन्होंने जिंदगी को भरपूर जिया और उनके जीवन में प्यार और खुशी के कई खूबसूरत पल रहे। उन्होंने कई लोगों की जिंदगी को छुआ और हम सभी के दिल में अपने प्यार का एक हिस्सा छोड़ गईं। सभी उन्हें बहुत याद करेंगे।'

कब होगी प्रार्थना सभा?
परिवार ने कृष्णा मुखर्जी की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए लोगों को भी आमंत्रित किया है। बयान के मुताबिक, प्रार्थना सभा 27 सितंबर को मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट जुहू के बॉलरूम में शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक होगी। इस दौरान लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और उनके खूबसूरत जीवन को याद करेंगे।

मां कृष्णा के साथ रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
कृष्णा मुखर्जी के बारे में
ये भी पढ़ें- ऋचा चड्ढा: 'इसका कुछ नहीं होगा', जब लोगों ने उठाए थे अली फजल पर सवाल; एक्ट्रेस ने याद किए संघर्ष भरे दिन
- कृष्णा मुखर्जी पूर्व प्लेबैक सिंगर थीं।
- उन्होंने फिल्ममेकर राम मुखर्जी से शादी की थी।
- राम मुखर्जी ने फिल्मालय स्टूडियोज की सह-स्थापना की थी।
- उनका 2017 में निधन हो गया था।
ये भी पढ़ें- ऋचा चड्ढा: 'इसका कुछ नहीं होगा', जब लोगों ने उठाए थे अली फजल पर सवाल; एक्ट्रेस ने याद किए संघर्ष भरे दिन