वायरल वीडियो: ‘अपनी पत्नी को लेकर...’, गोविंदा के साथ कोमल रानी को देख भड़कीं राखी सावंत, रिश्ते पर कही ये बात
Govinda-Komal Rani Viral Video: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। अब इस मामले पर राखी सावंत ने गोविंदा का विरोध करते हुए कई वीडियो पोस्ट किए हैं। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विस्तार
कोमल के साथ दर्शन को पहुंचे थे गोविंदा
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए साथ देखा गया था। इसका वीडियो सामने आने के बाद अब राखी ने पोस्ट कर गोविंदा पर तंज कसा है।
राखी ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'ये बहुत गलत बात है गोविंदा जी। अपनी बीवी को लेकर जाना चाहिए, जिसके साथ आपने 40 साल गुजारे हैं।'
इसके बाद राखी ने गोविंदा को उनके मशहूर निकनेम से बुलाते हुए उनसे सवाल किया कि वह कोमल के साथ लालबागचा राजा क्यों गए। उन्होंने कहा, 'अरे चिची भैया, क्या हो गया आपको? इतने बड़े लालबागचा के गणपति में आप वो रूपा, कोमल... को लेकर गए। कौन है वो? आप अपनी बीवी को लेकर घूमो ना, सुनीता जी को।'
राखी ने गोविंदा और सुनीता की लंबी शादी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों के दो बच्चे हैं और उन्हें अपने बीच की पुरानी बातों को भुलाकर रिश्ते को बेहतर करने की कोशिश करनी चाहिए। राखी ने कहा, 'वो भी खामोश हो गई है। सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसको भूला नहीं कहते। आप सब कुछ भूल जाओ यार।'
देखें वीडियो-
ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो: ‘इंसान धोखेबाज...’, गोविंदा-रानी के लालबागचा राजा दर्शन करने पर सुनीता का तंज? कही बड़ी बात