फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun Arrest: अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, ये सितारे भी लगा चुके हैं थाने के चक्कर, कुछ ने तो काटी है जेल

Fri, 13 Dec 2024 01:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 13 Dec 2024 01:51 PM IST
सार

Stars Who Arrested: फिल्म 'पुष्पा 2' स्टार अल्लू अर्जुन को आज शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनसे 4 दिसंबर को हैदराबाद में उनकी फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के सिलसिले में पूछताछ होगी। ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी दिग्गज कलाकार को गिरफ्तार किया गया है। कई को तो जेल तक काटनी पड़ी है। 

विज्ञापन
Stars Who Arrested By Police Before Allu Arjun Sanjay Dutt Salman Khan Raj Kundra Rhea Aditya Pancholi
फिल्मी सितारे - फोटो : सोशल मीडिया

परदे पर नजर आने वाले सितारे जब कोर्ट-कचहरी और थाने का चक्कर लगाएं तो फैंस को हैरानी होती है। आज शुक्रवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को हैदराबाद में उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के सिलसिले में गिरफ्तार में किया गया है। उनसे पहले कई सितारों को तो पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। यहां तक कि कई को जेल तक काटनी पड़ी है। आइए जानते हैं। 

Stars Who Arrested By Police Before Allu Arjun Sanjay Dutt Salman Khan Raj Kundra Rhea Aditya Pancholi
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@rhea_chakraborty

रिया चक्रवर्ती
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को साल 2020 में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच की कड़ी नशाखोरी से जुड़ने के आरोपों के बाद गिरफ्तार किया गया था। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स मामले में पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद रिया को अरेस्ट किया था। गिरफ्तारी के लगभग एक महीने बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया को  जमानत दे दी थी। 

Stars Who Arrested By Police Before Allu Arjun Sanjay Dutt Salman Khan Raj Kundra Rhea Aditya Pancholi
संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम

संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त को साल 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद गिरफ्तार किया गया था। संजय दत्तसंजय दत्त को आर्म्स एक्ट के तहत दोषी पाया गया था। उन्हें पांच साल की जेल हुई। कई बार संजय दत्त को फरलो और पैरोल मिली। जेल में अच्छे व्यवहार के कारण अभिनेता को फरवरी 2016 में रिहा कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stars Who Arrested By Police Before Allu Arjun Sanjay Dutt Salman Khan Raj Kundra Rhea Aditya Pancholi
सलमान खान - फोटो : एक्स -SikandarVerse

सलमान खान
साल 1998 में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। सलमान खान और उनके 'हम साथ-साथ हैं' के सह-कलाकार सैफ अली खान, तब्बू और सोनाली बेंद्रे पर राजस्थान के एक गांव में काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। इस केस में सलमान खान को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, उन्हें जमानत मिली। 

विज्ञापन
Stars Who Arrested By Police Before Allu Arjun Sanjay Dutt Salman Khan Raj Kundra Rhea Aditya Pancholi
आदित्य पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

आदित्य पंचोली
अभिनेता आदित्य पंचोली को होटल में एक बाउंसर को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हालांकि, उन्हें उसी दिन रिहाई भी मिल गई थी। फिर साल 2005 में पड़ोसी से हुए झगड़े में उन्हें 1 साल की सजा सुनाई गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed