{"_id":"6ac9f98c8e64503dd8010442","slug":"what-is-missing-in-jailer-2-point-out-rajinikanth-says-there-should-be-a-song-of-tamannaah-bhatia-2026-10-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेलर 2: रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म में किस बात की है कमी? अभिनेता दी जानकारी; निर्देशक से की थी चर्चा","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
जेलर 2: रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म में किस बात की है कमी? अभिनेता दी जानकारी; निर्देशक से की थी चर्चा
Sat, 10 Oct 2026 02:08 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:08 PM IST
सार
Jailer 2: अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' के प्रमोशन के दौरान रजनीकांत ने बताया है कि इस फिल्म में किस चीज की कमी है। आइए जानते हैं वह क्या है?
विज्ञापन
जेलर का गाना
- फोटो : यूट्यूब
रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2', 15 अक्तूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली तमिल फिल्मों में से एक है। 'जेलर' 2023 में रिलीज हुई थी और इसमें तमन्ना भाटिया का कैमियो था। अभिनेत्री का गाना 'कावाला' चार्टबस्टर बन गया था। गाने का हुक स्टेप बहुत मशहूर हुआ था। तमन्ना के डांस मूव्स ने सबका ध्यान खींचा था। हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के दौरान रजनीकांत ने बताया कि उन्होंने नेल्सन से फिल्म में तमन्ना का एक गाना रखने के लिए कहा था।
Trending Videos
जेलर का गाना
- फोटो : यूट्यूब
'जेलर 2' में किस चीज की कमी है?
'जेलर 2' के प्रमोशन के दौरान अभिनेता ने कहा, 'जेलर 2 में बस एक चीज की कमी है, वह है तमन्ना। मैंने नेल्सन से कहा कि तमन्ना के लिए एक गाना रखें।' नेल्सन ने रजनीकांत को जवाब दिया, 'सर, सिर्फ इसलिए कि आपको यह पसंद है, मैं इसे नहीं रख सकता।'

अनिल कपूर: अभिनेता के लिए चोर बाजार से खरीदी गई थी जैकेट, इस सुपरहिट फिल्म में पहना था; आज भी आती है फिट
जेलर का गाना
- फोटो : यूट्यूब
रजनीकांत ने क्या जवाब दिया?
रजनीकांत ने कहा, 'मैंने यह नहीं कहा कि मुझे यह पसंद है। अगर मैं वही करता जो मुझे पसंद है, तो मैं बंगलूरू चला जाता। मैं अभी भी इस फील्ड में हूं क्योंकि मैं वही कर रहा हूं, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है।' सुपरस्टार इस तरफ इशारा कर रहे थे कि वह 'जेलर 2' में तमन्ना का गाना चाहते हैं क्योंकि दर्शक इसे पसंद करते हैं।

क्या है 'जेलर 2' की कास्ट?
रजनीकांत के अलावा में कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक 'जेलर 2' में अपनी भूमिकाएं दोहराते हुए नजर आएंगे। वहीं, एस. जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना कास्ट में शामिल हुए हैं।
मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ ने 'जेलर' में कैमियो किया था। वे भी 'जेलर 2' में भी नजर आएंगे। वहीं, सीक्वल में हमें ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति के कैमियो भी देखने को मिलेंगे।

'जेलर' का बॉक्स ऑफिस
- भारत में 'जेलर' का नेट कलेक्शन 348.55 करोड़ रुपये था।
- इसने दुनिया भर में 604.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
- फिल्म ने भारत में (सभी भाषाओं में) 48.35 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
- अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' को कैसी ओपनिंग मिलती है।