सुपरस्टार विजय की तमिल फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम पिछले काफी समय से चर्चा में थी। अब यह फिल्म रिलीज हो चुकी है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को दर्शकों का उम्मीद के मुताबिक प्यार नहीं मिल सका है। पहले दो दिन में इस फिल्म ने भारत में महज 69.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
2 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह एक साइंस फिक्शन एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें विजय ने डबल रोल निभाया है। टिकट खिड़की पर फिल्म की सुस्त रफ्तार के बीच अब फिल्म के मेकर्स को एक और बड़ा झटका लगा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म एचडी क्वालिटी में ऑनलाइन लीक हो गई है।
3 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को अवैध साइटों पर मुफ्त डाउनलोड के लिए अच्छी क्वालिटी में लीक किया गया है। इस फिल्म के लीक होने से इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी असर देखने को मिल सकता है। गोट की रिलीज से पहले निर्माताओं ने नेटिजन्स से फिल्म को लेकर गोपनीयता बनाए रखने और कोई भी स्पॉइलर न देने की अपील की थी।
4 of 5
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (गोट) रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने वालों से निपटने के लिए कई एंटी पाइरेसी टीम के साथ हाथ भी मिलाया था। साथ ही, कई को कॉपीराइट का नोटिस भी भेजा गया था। ऐसे कदम उठाए जाने के बाद भी फिल्म का लीक हो जाना निर्माताओं के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
5 of 5
फिल्म 'गोट'
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
फिल्म के लीक होने पर फिलहाल निर्माताओं की कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे पहले तमिल ब्लॉकबस्टर 'रायन' और 'महाराजा' भी ऑनलाइन लीक हो गई थीं। गोट की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया है। विजय के अलावा इस फिल्म में मीनाक्षी चौधरी, स्नेहा , प्रशांत, लैला, प्रभु देवा, अजमल, मोहन, जयराम, पार्वती नायर जैसे कलाकार भी हैं।
Game Changer: गणेश चतुर्थी पर राम चरण ने फैंस को दिया तोहफा, 'गेम चेंजर' से एक्टर का नया पोस्टर जारी