फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ram Charan shares new poster from upcoming movie game changer on the occasion of Ganesh Chaturthi

Game Changer: गणेश चतुर्थी पर राम चरण ने फैंस को दिया तोहफा, 'गेम चेंजर' से एक्टर का नया पोस्टर जारी

Sat, 07 Sep 2024 04:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 07 Sep 2024 04:06 PM IST
सार

फिल्म 'गेम चेंजर' का नया पोस्टर जारी हो गया है। राम चरण धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस पोस्टर के साथ फिल्म के दूसरे गाने की रिलीज पर भी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Ram Charan shares new poster from upcoming movie game changer on the occasion of Ganesh Chaturthi
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर बॉलीवुड सितारे फैंस को बधाई दे रहे हैं। बप्पा की पूजा-अर्चना करते तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इस अवसर पर राम चरण ने भी फैंस को बधाई दी है, लेकिन एक स्पेशल तोहफे के साथ। राम चरण ने अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' का नया पोस्टर जारी किया है। इसमें वे सिर पर गमछा बांधे चेहरे पर मुस्कान ओढ़े कुछ इस अंदाज में नजर आ रहे हैं, जैसे डांस कर रहे हों।

विज्ञापन

Bollywood Movies: विवाद के चलते बदलना पड़ा इन फिल्मों का नाम, अक्षय कुमार की दो फिल्में हैं शामिल

विज्ञापन

इस महीने रिलीज होगा फिल्म का दूसरा गाना
राम चरण ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्टर साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं'। दरअसल, इस पोस्टर के साथ एक्टर ने फिल्म के दूसरे गाने के रिलीज पर भी अपडेट साझा किया है। पोस्टर में लिखा है, 'फिल्म का दूसरा सिंगल इसी सितंबर में रिलीज होगा'। फिलहाल पोस्टर में जो नजारा देखने को मिला है, उससे लग रहा है फिल्म का गाना काफी धूम-धड़ाके वाला होगा और 'नाटू नाटू' के बाद एक बार फिर राम चरण थिरकते दिखेंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

विज्ञापन

फैंस ने रिलीज डेट पर मांगा अपडेट
एक्टर के पोस्ट पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ की दिलचस्पी फिल्म के गाने में है, तो कुछ फिल्म की रिलीज डेट पर अपडेट मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'गेम चेंजर नहीं, बल्कि गब्बर सिंह कहना ज्यादा सही होगा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ग्लोबल स्टार फैंस'। एक यूजर ने लिखा, 'जबर लुक है अन्ना, फिल्म कब रिलीज होगी'। वहीं कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, बॉक्स ऑफिस का किंग लौट रहा है।



Shraddha Kapoor: 'छिछोरे' से पहले भी दिख सकती थी सुशांत-श्रद्धा की जोड़ी, इस फिल्म में संग आ सकते थे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed