गोवा में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में भारतीय पैनोरमा खंड के तहत प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म हनु-मान का प्रदर्शन किया गया। भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित यह फिल्म एक काल्पनिक गांव अंजनाद्री की है। फिल्म में यहां रहने वाले हनुमंथु की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में वह एक छोटा चोर है और एक दिन भगवान हनुमान के रक्त की एक जीवाश्म बूंद से दिव्य शक्तियां प्राप्त कर लेता है। इसके बाद उसकी जिंदगी बदल जाती है।
2 of 5
तेजा सज्जा
- फोटो : पीआईबी
तेजा सज्जा ने हनु-मान पर की बात
फिल्म में हनुमंथु की भूमिका निभाने वाले अभिनेता तेजा सज्जा ने फिल्म के निर्माण के दौरान सामने आई चुनौतियों और रचनात्मक दृष्टिकोण पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा के समान स्तर की दृश्यों को प्रस्तुत करने के लिए फिल्म की अपनी बजट सीमा को लांघते हुए कई प्रयास किए। विशेष रूप से हैदराबाद में अंजनाद्री के काल्पनिक गांव के शानदार सेट को तैयार किया गया था, जो निर्माताओं की मेहनत और सरलता को दर्शाता है।
3 of 5
तेजा सज्जा
- फोटो : पीआईबी
तेजा ने की प्रशांत वर्मा की जमकर तारीफ
तेजा सज्जा ने निर्देशक प्रशांत वर्मा के तीन साल की मेहनत की सराहना की और कहा कि फिल्म ने न केवल भारतीय पौराणिक कथाओं को आधुनिक रूप में प्रस्तुत किया है, बल्कि भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
4 of 5
तेजा सज्जा
- फोटो : पीआईबी
महिला पात्रों को भी दिया श्रेय
तेजा सज्जा ने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने भारतीय संस्कृति से पूरी तरह से जुड़ी एक भूमिका निभाई। उन्होंने फिल्म के अगले भाग के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि हनु-मान एक बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने की दिशा में आगे बढ़ सकती है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म में महिला पात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया। अभिनेता ने कहा कि इन पात्रों ने कहानी को और अधिक प्रभावशाली बनाया है।
5 of 5
तेजा सज्जा
- फोटो : पीआईबी
भारतीय सिनेमा के भविष्य पर की बात
तेजा ने भारतीय सिनेमा के भविष्य के प्रति अपनी उम्मीदें भी साझा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा की सफलता का श्रेय दर्शकों के गाथाओं के प्रति अटूट प्रेम को जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि तेलुगु फिल्म उद्योग की सफलता और इसके अभिनव प्रयासों से भारतीय सिनेमा को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हो रही है और उन्हें पूरा विश्वास है कि हनु-मान भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Kanguva Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर 'कंगुवा' ने टेके घुटने, बुरी तरह फ्लॉप होने की राह पर सूर्या की फिल्म