सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म कंगुवा, जो पुनर्जन्म पर आधारित एक महत्वाकांक्षी कहानी के साथ बड़े बजट में बनाई गई थी, बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे एक मेगा प्रोडक्शन बनाता है। हालांकि, बड़े पैमाने पर रिलीज़ होने के बावजूद फिल्म का कलेक्शन निराशाजनक रूप से कम है। पहले हफ्ते की धीमी कमाई के बाद, फिल्म के दूसरे सप्ताह में भी कोई बड़ा सुधार देखने को नहीं मिला, और यह दर्शाता है कि फिल्म अपनी लागत को वसूलने में नाकामयाब हो सकती है।
Kanguva Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर 'कंगुवा' ने टेके घुटने, बुरी तरह फ्लॉप होने की राह पर सूर्या की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 23 Nov 2024 08:37 PM IST
सार
Kanguva Movie Box Office Collection Day 10: कंगुवा एक महंगे बजट में बनाई गई फिल्म है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते की धीमी कमाई के बाद, फिल्म का प्रदर्शन दूसरे सप्ताह में भी अब तक बेहद कमजोर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन