'करुप्पु' की कामयाबी के बाद सूर्या को मिली नई मूवी, होम्बले फिल्म्स ने किया एलान; जानें कौन होगी अभिनेत्री?
Surya: साउथ के सुपरस्टार सूर्या अब एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। वह होम्बले फिल्म्स के साथ काम करेंगे। इस प्रोडक्शन हाउस ने 'केजीएफ' और 'कांतारा' जैसी फिल्में बनाई हैं।
होम्बले फिल्म्स ने पहले 'केजीएफ', 'कांतारा' और 'सालार' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुका है। फिल्म में साई अभ्यंकर का म्यूजिक होगा, एस. आर. काथिर सिनेमैटोग्राफी संभालेंगे, के. काथिर प्रोडक्शन डिजाइन करेंगे और एडिटिंग फिलोमिन राज की होगी।
इस नए सफर की ऑफिशियल शुरुआत आज, 29 जून 2026 को चेन्नई के पार्क हयात होटल में एक भव्य मुहूर्त पूजा के साथ हुई। इस खास मौके पर फिल्म के एक्टर्स, क्रू मेंबर्स और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे शामिल हुए। इसके साथ ही भारतीय सिनेमा के इस सबसे बड़े और धमाकेदार प्रोजेक्ट का आगाज हो चुका है।
एक बेमिसाल एक्टर, एक उभरती हुई एक्ट्रेस, एक विजनरी डायरेक्टर और कमाल की फिल्में बनाने वाला प्रोडक्शन हाउस, ये सब जब एक साथ आए हैं, तो यकीनन कुछ ऐसा बनने जा रहा है जो हर पीढ़ी के दर्शकों को हमेशा याद रहेगा।
भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते और बड़े सितारों में से एक, सूर्या ने दो दशकों से भी ज्यादा समय से अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीता है। दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स और सात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ अपने नाम कर चुके सूर्या ने हमेशा कमर्शियल सक्सेस और क्रिटिकली अक्लेम्ड फिल्मों के बीच एक बेहतरीन बैलेंस बनाकर रखा है। इसके साथ ही, एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी उन्होंने हमेशा सार्थक सिनेमा को बढ़ावा दिया है।