सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही फिल्म खुशी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ विजय देवरकोंडा भी हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। फिलहाल, दोनों सितारे इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने हैदराबाद में आयोजित फिल्म के संगीत समारोह में पहुंची थीं। इवेंट में फैंस के प्यार को देखकर सामंथा भावुक हो गईं।
Pankaj Tripathi: अक्षय कुमार की वजह से पंकज त्रिपाठी के हाथ लगी थी 'ओएमजी 2', खिलाड़ी ने सुझाया था नाम
2 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम में उन्होंने अपनी फिल्मों से उन सभी का मनोरंजन करने के लिए कड़ी मेहनत करने और पूरी तरह स्वस्थ होकर वापस आने का वादा किया। बता दें कि सामंथा ने हाल ही में 'सिटाडेल: इंडिया' की शूटिंग पूरी की थी, इसके बाद उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया। फिलहाल, वह मायोसिटिस नाम की बीमारी से रिवकर कर रही हैं।
3 of 5
सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : सोशल मीडिया
इवेंट में उन्होंने कहा, "आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे नहीं पता कि क्या कहूं। मैं आपके लिए कड़ी मेहनत करूंगी। मैं पूरी तरह स्वस्थ्य होकर वापस आऊंगी और एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दूंगी। मैं आपसे वादा करती हूं। इस प्यार के कारण ऐसा करूंगी।"
4 of 5
खुशी
- फोटो : सोशल मीडिया
खुशी की बात करें तो इसका निर्देशन शिव निर्वाण ने किया है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें विजय देवरकोंडा और सामंथा लीड रोल में हैं। यह फिल्म एक सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी । इसकी रिलीज से पहले, निर्माताओं ने नौ अगस्त को ट्रेलर लॉन्च किया था। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेकर्स ने कॉन्सर्ट का आयोजन किया था।
5 of 5
कुशी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में सचिन खेडेकर, सरन्या पोनवन्नन, मुरली शर्मा, लक्ष्मी, रोहिणी, वेनेला किशोर, जयराम और राहुल रामकृष्ण जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में संगीत हेशम अब्दुल वहाब ने दिया है।
Srimad Ramayan: सोनी टीवी पर दिखेगी भगवान श्रीराम की महागाथा 'श्रीमद रामायण', जानें कब से होगा प्रसारण