फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Tripathi Reveals it was Akshay Kumar who suggested him for OMG 2

Pankaj Tripathi: अक्षय कुमार की वजह से पंकज त्रिपाठी के हाथ लगी थी 'ओएमजी 2', खिलाड़ी ने सुझाया था नाम

Wed, 16 Aug 2023 03:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 16 Aug 2023 03:29 PM IST
सार

हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया कि अक्षय कुमार ने ही निर्देशक अमित राय से कांति के रूप में उन्हें लेने की सिफारिश की थी।

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Reveals it was Akshay Kumar who suggested him for OMG 2
पंकज त्रिपाठी-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर यूं तो 'गदर 2' का जलवा है। मगर, इसी फिल्म के साथ अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' भी रिलीज हुई थी। कलेक्शन के मामले में भले ही यह फिल्म 'गदर 2' का मुकाबला नहीं कर रही हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी अहम रोल में हैं। हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया कि उन्हें अक्षय की वजह से इस फिल्म में काम करने का मौका मिला।

विज्ञापन


सेक्स एजुकेशन पर आधारित है फिल्म
'ओएमजी 2' को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ लोगों ने तो इसे अक्षय कुमार नहीं, बल्कि पकंज त्रिपाठी की फिल्म बताया है। बता दें कि फिल्म में पंकज ने कांति शरण मुद्गल का रोल अदा किया है। फिल्म में सेक्स एजुकेशन जैसे विषय पर प्रकाश डाला गया है।
विज्ञापन

Sunny Deol: सनी देओल के लिए लकी चार्म बनीं दृशा आचार्य! एक्टर ने बहू को दिया 'गदर 2' की सफलता का श्रेय
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित राय को सुझाया था नाम
हाल ही में एक बातचीत के दौरान पंकज त्रिपाठी ने कहा कि फिल्में हमेशा निर्देशक की होती है, लेकिन यह फिल्म जितनी अक्षय कुमार की है उतनी ही उनकी भी है, क्योंकि अगर अक्षय कुमार नहीं होते तो यह फिल्म बन ही नहीं पाती। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अक्षय कुमार ही थे जिन्होंने उनका नाम निर्देशक अमित राय को सुझाया। अमित राय पंकज त्रिपाठी के काम से वाकिफ नहीं थे, तब अक्षय ने ही उन्हें कांति के रूप में पंकज त्रिपाठी को कास्ट करने का सुझाव दिया था।
Kareena-Saif: करीना कपूर ने अपने शौहर को कहा दीवाना-पागल, रोमांटिक तस्वीर शेयर कर लिख दी दिल की बात

खिलाड़ी ने खुद बताई थी फिल्म की स्टोरी
एक्टर ने आगे कहा कि निर्देशक अमित राय उन्हें स्टोरी सुना रहे थे, तब अक्षय कुमार वीडियो कॉल पर थे। इसके बाद एक वक्त ऐसा आया कि उन्होंने डायरेक्टर से इसकी जिम्मेदारी ले ली और अगले कुछ दिनों तक स्टोरी बताना जारी रखा। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 11 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म 72 करोड़ का कारोबार अब तक कर चुकी है।
Srimad Ramayan: सोनी टीवी पर दिखेगी भगवान श्रीराम की महागाथा 'श्रीमद रामायण', जानें कब से होगा प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed