फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandanna: ऐश्वर्या राजेश के 'श्रीवल्ली' वाले बयान पर रश्मिका मंदाना ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बड़ी बात

Fri, 19 May 2023 10:00 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 19 May 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
Rashmika Mandanna reacts to Aishwarya Rajesh clarification about Srivalli character in allu arjun film Pushpa
रश्मिका मंदाना, ऐश्वर्या राजेश - फोटो : अमर उजाला

साउथ अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश इन दिनों अपनी तमिल फिल्म 'फरहाना' को लेकर चर्चा में हैं। इसके साथ ही वह रश्मिका के ऊपर किए गए अपनी टिप्पणी को लेकर भी सुर्खियां बटोरी रही हैं। रश्मिका से खुद की तुलना करने पर अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया, जिस पर उन्होंने सफाई पेश की थी। अब इस मामले में खुद रश्मिका मंदाना ने प्रतिक्रिया दी है।

Rashmika Mandanna reacts to Aishwarya Rajesh clarification about Srivalli character in allu arjun film Pushpa
ऐश्वर्या राजेश - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ऐश्वर्या राजेश ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के बारे में चौंकाने वाली बात कही थी। ऐश्वर्या ने कहा था कि फिल्म में वह 'श्रीवल्ली' का किरदार रश्मिका मंदाना से बेहतर निभा सकती थीं। उन्होंने 'फरहाना' के एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान यह टिप्पणी की थी। उनके इस बयान पर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा। ट्रोलिंग के बाद उन्होंने बयान जारी करते हुए सफाई पेश की। ऐश्वर्या की प्रमोशनल टीम के जरिए यह बयान ट्विटर पर साझा किया गया है।

Raveena Tandon: अब भी दोस्त हैं रवीना-खिलाड़ी कुमार! एक्ट्रेस ने अक्षय-शिल्पा को लेकर भी खोले दिल के राज

Rashmika Mandanna reacts to Aishwarya Rajesh clarification about Srivalli character in allu arjun film Pushpa
ऐश्वर्या राजेश - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी सफाई में ऐश्वर्या ने कहा कि मैं जब से इंडस्ट्री में आई हूं, मुझे आप सभी का भरपूर सपोर्ट और प्यार मिला है। उसके लिए शुक्रिया। मैंने बीते दिनों अपने काम और किरदारों को लेकर बात की। इस दौरान मैंने 'श्रीवल्ली' के रोल को लेकर कहा था कि यह रोल मुझे बेहद पसंद है और मुझ पर सूट करता है, लेकिन दुर्भाग्य से इसे गलत समझ लिया गया। इससे ऐसा प्रभाव गया कि मुझे रश्मिका मंदाना का काम अच्छा नहीं लगा। मैं स्पष्ट कर दूं कि उनका काम मुझे बेहद पसंद है और मैं सभी स्टार्स का सम्मान करती हूं। आग्रह है कि कृपया कोई अफवाह न फैलाएं।

Nawazuddin Siddiqui: कभी वॉचमैन की नौकरी करते थे नवाजुद्दीन, कस्बे से निकलकर ऐसे तय किया बॉलीवुड तक का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna reacts to Aishwarya Rajesh clarification about Srivalli character in allu arjun film Pushpa
रश्मिका मंदाना - फोटो : social media

रश्मिका ने अब अभिनेत्री के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। ऐश्वर्या के पब्लिसिस्ट द्वारा ट्वीट किए गए नोट का जवाब देते हुए रश्मिका ने लिखा, 'हाय प्यार, बस इस बारे में पता चला। बात यह है कि मैं पूरी तरह से समझ गई कि आपका क्या मतलब है और काश हमारे लिए खुद को समझाने का कोई कारण नहीं होता और जैसा कि आप जानते हैं कि मैं आपके लिए सिर्फ और सिर्फ प्यार और सम्मान है।

Ajaz Khan: ड्रग्स मामले में एजाज खान को मिली जमानत, आज इतने बजे आर्थर जेल से रिहा होंगे अभिनेता


 
विज्ञापन
Rashmika Mandanna reacts to Aishwarya Rajesh clarification about Srivalli character in allu arjun film Pushpa
ऐश्वर्या राजेश, रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, फिल्म 'पुष्पा' में 'श्रीवल्ली' का किरदार रश्मिका मंदाना ने निभाया था, जो दर्शकों को खूब पसंद भी आया। इसे लेकर ऐश्वर्या ने कहा था कि उन्हें 'पुष्पा' में ‘श्रीवल्ली’ का किरदार निभाने का मौका मिलता तो वह उसे कभी भी हाथ से जाने नहीं देतीं, शायद वह रश्मिका मंदाना से अच्छा ‘श्रीवल्ली’ का किरदार निभा सकती थीं। इसी के बाद एक्ट्रेस का विरोध हुआ, जिस पर उन्होंने सफाई दी और अब रश्मिका ने भी कहा कि वह समझ गई है कि उनका क्या मतलब था और इस बात को उन्होंने खुद पर नहीं लिया।

Vipul Shah: पश्चिम बंगाल की CM के साथ द केरल स्टोरी देखना चाहते हैं विपुल शाह, हाथ जोड़कर किया ममता से आग्रह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed