फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajaz Khan BIgg Boss 7 contestant Actor gets bail in drugs case will be released from Arthur jail on 19 may

Ajaz Khan: ड्रग्स मामले में एजाज खान को मिली जमानत, दो साल बाद आर्थर जेल से बाहर निकले अभिनेता

Fri, 19 May 2023 09:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 19 May 2023 09:59 PM IST
सार

एक्टर और रिएलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुके एजाज को दो साल बाद इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। अभिनेता 19 मई को ऑर्थर रोड जेल से बाहर आ गए हैं। 

विज्ञापन
Ajaz Khan BIgg Boss 7 contestant Actor gets bail in drugs case  will be released from Arthur jail on 19 may
एजाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 7' से घर-घर में प्रसिद्ध हुए एजाज खान को 2021 में एक ड्रग केस के सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था। एजाज को दो साल बाद इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। अभिनेता 19 मई को ऑर्थर रोड जेल से बाहर आ गए हैं। उनके बाहर आने के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह समय उनके परिवार के लिए काफी इमोशनल रहा। एजाज का पूरा परिवार ऑर्थर जेल रोड के बाहर उनका स्वागत करने के लिए पहुंचा, जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एजाज को देखने के बाद उनके पत्नी और बच्चे इमोशनल हो जाते हैं। दो साल बाद अपनी फैमिली से मिलते हुए अभिनेता काफी इमोशनल नजर आए।

विज्ञापन

Ajaz Khan BIgg Boss 7 contestant Actor gets bail in drugs case  will be released from Arthur jail on 19 may
एजाज खान - फोटो : instagram/imajazkhan

एजाज खान का परिवार पिछले दो वर्षों से अदालत में अभिनेता की रिहाई के लिए केस लड़ रहा था। 2022 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एजाज खान को जमानत देने से इनकार कर दिया था। जमानत याचिका खारिज करते हुए अदालत ने कहा था कि एजाज के खिलाफ दायर आरोप-पत्र में 'प्रथम दृष्टया से अपराध में एजाज खान के शामिल होने के सीधे संकेत हैं। यह भी पता लगा है कि एजाज खान द्वारा पैसों की लेन-देन भी की गई थी, जिसके परिणामस्वरूप अवैध तस्करी और नशीली दवाएं खरीदी गई थीं।'   
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)





Vipul Shah: पश्चिम बंगाल की CM के साथ द केरल स्टोरी देखना चाहते हैं विपुल शाह, हाथ जोड़कर किया ममता से आग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन

Ajaz Khan BIgg Boss 7 contestant Actor gets bail in drugs case  will be released from Arthur jail on 19 may
एजाज खान - फोटो : ANI

दो साल सलाखों के पीछे बिताने के बाद आखिरकार एजाज खान की अब घर वापसी होने जा रही है। उन्हें जमानत मिल गई है। आज 19 मई को शाम करीब 6 बजकर 40 मिनट पर उन्हें आर्थर रोड जेल से रिहा किया जाएगा। एजाज की पत्नी ने अपने पति को मिली की जमानत के बाद बयान देते हुए कहा कि यह परिवार के लिए खुशी का पल है। एंड्रिया आशा खान ने कहा, 'यह हमारे लिए खुशी का पल है और हम उन्हें अपने साथ घर पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते। हमने इन सभी वर्षों में उन्हें बहुत याद किया है।'

विज्ञापन

Ajaz Khan BIgg Boss 7 contestant Actor gets bail in drugs case  will be released from Arthur jail on 19 may
एजाज खान - फोटो : instagram/imajazkhan

एजाज खान को एनसीबी ने ड्रग पेडलर्स फारूक बटाटा और उनके बेटे शादाब बटाटा के साथ शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने अदालत को यह भी बताया थी कि एजाज ने खुद शादाब बटाटा से खरीदे और ड्रग्स का सेवन भी किया। इतना ही नहीं अभिनेता ने उन ड्रग्स का व्यापार भी किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो एजाज खान को खतरों के खिलाड़ी 5, बिग बॉस 7, कहानी हमारे महाभारत की, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और सावधान इंडिया में काम करते नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही एजाज ने साल 2003 में फिल्म 'पथ' से बॉलीवुड में कदम रखा था।
Atif Aslam: बैन लगने के बाद हिंदी सिनेमा से लापता हुए आतिफ, इस तरह मनाएंगे करियर के 20 साल पूरे होने का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed