फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Babu Rajamouli: ‘आरआरआर’ के बाद राजामौली की नई फिल्म का निकला मुहूर्त, महेश बाबू ने शुरू कीं तैयारियां

Thu, 18 May 2023 12:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 18 May 2023 12:24 PM IST
विज्ञापन
After RRR Rajamouli New Film with Mahesh Babu is about to begin on this year end know details here
एसएस राजामौली, मेहश बाबू, नर्मता शिरोडकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पिछले एक साल से यह चर्चा जोरों पर है। कि साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म में सुपरस्टार महेश बाबू के साथ शुरू करने वाले हैं। जब से इस जोड़ी की पुष्टि हुई है तभी से दोनों के प्रशंसक फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है। दर्शक जानना चाहते हैं कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी। और, हम आपको बताने जा रहे है कि राजामौली की पिछली हिट फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद उनकी महेश बाबू स्टारर अगली फिल्म कब शुरू होने जा रही है।


Prakash Mehra: पहले अमिताभ बच्चन को दिया एंग्री यंगमैन अवतार, और फिर इस फिल्म में कर दिया करियर का बंटाधार

After RRR Rajamouli New Film with Mahesh Babu is about to begin on this year end know details here
परिवार के साथ महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस आने वाली फिल्म को लेकर महेश बाबू बहुत उत्साहित हैं। पिछले साल एक साक्षात्कार में अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए महेश बाबू ने कहा था, 'इस समय फिल्म पर बात करना ठीक नहीं है। लेकिन यह फिल्म मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं और एसएस राजामौली काफी समय से एक साथ काम करने की कोशिश कर रहे थे और अब आखिरकार यह होने जा रहा है। मैं अपनी इस आने वाली फिल्म को  लेकर बहुत ही उत्साहित हूं।'
The Kerala Story: ‘लव जिहाद’ के 26 पीड़ितों की मीडिया के सामने परेड, निर्माता ने सौंपा 51 लाख रुपये का चेक

After RRR Rajamouli New Film with Mahesh Babu is about to begin on this year end know details here
एस एस राजामौली - फोटो : इंस्टाग्राम @ssrajamouli

महेश बाबू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह उनकी 28वीं फिल्म है और अगले जनवरी मे रिलीज होने जा रही है। इसके तुरंत बाद महेश बाबू अपनी अगली फिल्म की शूटिंग विधिवत शुरू कर देंगे। एसएस राजामौली के साथ बनने वाली उनकी यह फिल्म दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में शूट की जाएगी और इसे तेलुगू व हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में महेश बाबू एकदम अलग अवतार में नजर आएंगे। फिल्म के नाम की अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है।
TKSS: 'द कपिल शर्मा शो' में एक बार फिर नजर आएंगे डॉ. गुलाटी? कृष्णा अभिषेक ने इस सवाल पर जाहिर की प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
After RRR Rajamouli New Film with Mahesh Babu is about to begin on this year end know details here
एसएस राजामौली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एसएस राजामौली के पिता और पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद ने एक साक्षात्कार के दौरान शूटिंग की इन तारीखों की पुष्टि की है। विजयेंद्र प्रसाद ने संकेत ये भी दिया कि महेश बाबू की राजामौली के साथ बनने वाली फिल्म का मुहूर्त इसी साल के आखिरी महीने में हो सकता है। शूटिंग महेश बाबू की निर्माणाधीन फिल्म के रिलीज होने के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी।
Amrita Rao: 'विवाह' में पूनम बन लोगों के दिलों पर छा गई थीं अमृता, अमेरिका और कनाडा से आ रहे थे शादी के रिश्ते

विज्ञापन
After RRR Rajamouli New Film with Mahesh Babu is about to begin on this year end know details here
एसएस राजामौली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजामौली की पिछली फिल्म ‘आरआरआऱ’ की चर्चा अभी तक हो रही है। इस फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ के लिए फिल्म के संगीतकार ए एम कीरावणी ऑस्कर भी जीत चुके हैं। इसके पहले राजामौली ने बाहुबली सीरीज की फिल्मों के जरिये पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी। इस सीरीज की फिल्मों से सुपरस्टार बने प्रभास जल्द ही रामकथा पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ में दिखने वाले हैं।
Gadar: बड़े पर्दे पर दोबारा मचेगा 'गदर', इस दिन फिर से रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed