{"_id":"63b424913038df32fb6e1229","slug":"ram-charan-wife-upasana-pregnancy-news-left-an-emotional-actor-chiranjeevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chiranjeevi: बहू उपासना की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर ऐसा था चिरंजीवी का रिएक्शन, बोले, मेरे लिए सबसे...","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Chiranjeevi: बहू उपासना की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर ऐसा था चिरंजीवी का रिएक्शन, बोले, मेरे लिए सबसे...
साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने हाल ही में फैंस के साथ खुशखबरी साझा की थी कि वह अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। जिसके बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने कपल के शुभकामनाएं दीं। अब रामचरण के पिता दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने बताया कि यह खबर पहली बार सुनने के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ था और क्या थी उनकी प्रतिक्रिया।
2 of 4
राम चरण और उनकी पत्नी उपासना
- फोटो : insta
12 दिसंबर को राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, "श्री हनुमान जी के आशीर्वाद से, हमें, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उपासना और रामचरण अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। प्यार और आभार के साथ सुरेखा और चिरंजीवी कोनिदेला, शोभना और अनिल कामिनेनी।" इसी के साथ चिरंजीवी ने इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए लिखा था, इस खबर को साझा करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं।
हाल ही में, अभिनेता चिरंजीवी ने एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कहा, "हमने छह साल से अधिक समय तक इस खबर का इंतजार किया है, जापान से वापस आने के बाद, दोनों ने हमें बिठाया और यह खुशखबरी साझा की। यह मेरे लिए सबसे खुशी के पलों में से एक था। मेरी आंखों में आंसू थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राम चरण- उपासना
- फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण और उपासना फिल्म इंडस्ट्री के लवली कपल्स में से एक हैं, दोनों ने साल 2012 में शादी की थी। वहीं बात करें वर्क फ्रंट की तो साल 2022 में रिलीज हुई रामचरण की फिल्म 'आरआरआर' ने शानदार सफलता हासिल की है। फिल्म ने न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में अपना जलवा बिखेरा है। वहीं अब अभिनेता रामचरण अपनी आगामी आस्थाई टाइटल वाली फिल्म 'Rc15' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।